Chhapra Gas Leak
Chapra ammonia gas leak:छपरा/आशुतोष: बिहार के छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब इसकी सूचना स्थानीय लोगों को हुई. हालांकि इसमें कई लोगों की बीमार होंने की सूचना भी मिल रही है. घटना सारण जिला मुख्यालय स्थित साढ़ा बाजार समिति के समीप की बताई जा रही है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामा कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोर परिसर से अचानक विस्फोट जैसी आवाज के साथ अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में गैस फैलते ही लोग अपने- अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए और काफी देर तक अफरा- तफरी का माहौल बना रहा.
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस की टीम के अलावा सदर अनुमंडल पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पानी और विशेष रसायनों का छिड़काव शुरू किया. राहत और बचाव कार्य के दौरान पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखा गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीएम नितेश कुमार और एएसपी राम पुकार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया और प्रबंधन को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों में कमी की बात स्वीकार करते हुए प्रबंधन को जल्द से जल्द आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया है.
हालांकि समय के साथ स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन क्षेत्र में अभी भी अमोनिया गैस का असर महसूस किया जा रहा है. प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शहरवासियों से सतर्क रहने की अपील की है. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार गैस के प्रभाव से कई लोगों की आंखों में जलन, घबराहट, बेचैनी और उल्टी जैसी समस्याएं शुरू हो गईं. विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों की तबीयत अधिक प्रभावित हुई है. कई महिलाओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: नोएडा में दहकीं दो इमारतें; सुबह-सुबह IVY काउंटी और शताब्दी विहार की इमारतों में लगी आग, दमकल की टीमें मौके पर पहुंची
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…