CA Day 2026: आज (बुधवार) को पूरे देश में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के मौके पर माहौल उत्साहपूर्ण रहा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट समुदाय को शुभकामनाएं दीं और देश की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की खुलकर सराहना की.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए सीए समुदाय को बधाई दी. उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट लंबे समय से भारत की आर्थिक यात्रा में भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं. पीएम मोदी के अनुसार, पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता देश के वित्तीय सिस्टम को मजबूत बनाती है. इसके साथ ही वे न सिर्फ कारोबार को सहारा देते हैं, बल्कि उद्यमिता को बढ़ावा देकर निवेशकों का भरोसा भी कायम रखते हैं.
प्रधानमंत्री ने आगे यह भी कहा कि जैसे-जैसे भारत ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सीए समुदाय की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. उनके प्रयास ऐसे माहौल का निर्माण करते हैं, जहां नए व्यवसाय फल-फूल सकें और रोजगार व अवसरों का दायरा बढ़े.
गृह मंत्री अमित शाह ने भी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पेशा देश की आर्थिक प्रगति में अहम योगदान देता है. उनके मुताबिक सीए न सिर्फ व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट स्तर पर वित्तीय अनुशासन और कानूनी अनुपालन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि पूरे सिस्टम को अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने में भी मदद करते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह दिन उनके समर्पण को और मजबूती देगा.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी सीए समुदाय को आर्थिक ईमानदारी की नींव बताया. उन्होंने कहा कि नैतिकता, सटीकता और पारदर्शिता के साथ काम करते हुए सीए देश की प्रगति और समृद्धि में बड़ी भूमिका निभाते हैं. उन्होंने सभी पेशेवरों को उनके कार्य में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीए को बधाई देते हुए कहा कि उनकी विशेषज्ञता और निष्ठा देश की आर्थिक प्रगति को नई ऊर्जा दे रही है. उन्होंने ‘विकसित भारत’ के संकल्प में उनके योगदान को बेहद महत्वपूर्ण बताया.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सीए को आर्थिक व्यवस्था की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी और विशेषज्ञता देश की वित्तीय संरचना को स्थिरता देती है.
वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारत की विकास यात्रा के भरोसेमंद साझेदार हैं. उन्होंने स्टार्टअप्स, एमएसएमई और छोटे उद्यमों को मजबूत बनाने में सीए की भूमिका की सराहना की और कहा कि पारदर्शिता व वित्तीय अनुशासन के बिना मजबूत अर्थव्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: बर्थडे पर बधाई, साथ में सियासी सगाई! राहुल गांधी ने अखिलेश को PDA का दिया वादा, यूपी में 2027 का एजेंडा सेट
भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…