देश

बोरी, नदी और कचरे के ढेर में मिली लाशें…चेन्नई में बिहार के एक पूरे परिवार को मौत के घाट उतार डाला

Chennai Bihar Family Murder Case: चेन्नई में बिहार के एक पूरे परिवार की बेरहमी से हत्या पर हड़कंप मच गया है. मृतक शेखपुरा जिले के पथलाफार गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्य बताए जा रहे हैं. जिनमें 28 वर्षीय गौरव यादव, उनकी पत्नी मोनी कुमारी और डेढ़ साल का मासूम बेटा गुड्डू शामिल हैं. गौरव और गुड्डू के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि मोनी का शव अभी कचरे के ढेर में तलाशा जा रहा है. चेन्नई पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी उपेंद्र यादव नालंदा जिले के बहुआरा गांव का रहने वाला है, जो मोनी कुमारी का परिचित था. मामले ने चेन्नई समेत पूरे बिहार में कोहराम मचा दिया है.

काम के बहाने बुलाया चेन्नई

मृतक गौरव यादव पथलाफार गांव के निवासी थे और चेन्नई में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे. उनके पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि उपेंद्र यादव ने काम दिलाने के बहाने गौरव को चेन्नई बुलाया था. मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी को गौरव अपनी पत्नी मोनी को भी चेन्नई ले गए. यह पहली बार था जब मोनी अपने पति के साथ चेन्नई गई थीं. साथ ही यह भी जानकारी मिली कि परिवार 12 दिन पहले ही चेन्नई पहुंचा था.

यह भी पढ़ें: Baramati Plane Crash: यूपी के जौनपुर की बेटी पिंकी माली ने भी गंवाई जान, गांव में पसरा मातम

बोरी में बंद मिले शव

सोमवार सुबह अडयार थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक बाइक शोरूम के पास खून से सना बोरा मिला. स्थानीय लोगों ने देर न करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो बोरे में गौरव यादव का शव कई टुकड़ों में काटकर बंद किया गया था. जिसके बाद बुधवार को मध्य कैलाश के पास कूउम नदी से गुड्डू का शव बरामद हुआ. वहीं मोनी कुमारी के शव की तलाश पेरूंगुडी डंपिंग यार्ड के कचरे के ढेर में की जा रही है.

पत्नी के मायके से संबंधित है आरोपी

बता दें कि गौरव की पत्नी मोनी कुमारी का ससुराल नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के सूखाननपुर में है. इस केस का मुख्य आरोपी उपेंद्र यादव इसी क्षेत्र का बताया जा रहा है. पड़ोसी होने के नाते दोनों में जान-पहचान थी. यह भी बता दें कि उपेंद्र का मोनी के मायके में आना-जाना लगा रहता था. वहीं ग्रामीणों के मुताबिक, गौरव गांव कम आते थे और मोनी मायके में रहती थीं. उपेंद्र ने ही मोनी को चेन्नई बुलाया था. पुलिस पूछताझ में आरोपियों ने गौरव की पत्नी और बेटे की हत्या की बात कबूल की है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago