राजन मिश्रा/जौनपुर: महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार के साथ हुए भीषण विमान हादसे ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले को भी गहरा जख्म दिया है. इस दुखद दुर्घटना में जौनपुर की बेटी और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौके पर ही मौत हो गई. निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव केराकत तहसील के भैंसा में शोक की लहर दौड़ गई है. मीडिया से बातचीत के दौरान पिंकी के परिवारजनों ने यह भी बताया कि वह बचपन से होनहार थीं, जोकि शुरू से ही अपना कैरियर विमामन क्षेत्र में ही बनाना चाहती थी.
महाराष्ट्र में हुए विमान हादसे में गई जान
महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया. इस दुर्घटना में राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई है. वहीं उत्तर प्रदेश की रहने वाली पिंकी माली भी इस हादसे का शिकार बन गईं. दरअसल पिंकी उस विमान में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर कार्यरत थीं. उनके परिजनों के अनुसार पिंकी के चाचा शिव कुमार माली चार भाइयों में सबसे बड़े हैं. परिवार के मुखिया बाबू राम का पिछले वर्ष निधन हो गया था. पिंकी की शादी हो चुकी थी और पूरा परिवार मुंबई में ही निवास करता है.
यह भी पढ़ें: ‘प्लेन आराम से लैंड करता है तो…’, 2024 में ऐसा क्या लिख गए अजित पवार? जो अब हो रहा वायरल
बचपन से ही काफी होनहार थीं पिंकी
मीडिया से बातचीत के दौरान पिंकी के परिजनों ने बताया कि वह बचपन से ही काफी होनहार थीं. उन्होंने अपनी शिक्षा मुंबई में ही पूरी की थी और वहीं विमानन क्षेत्र में अपना करियर बनाया. वहीं उनके चाचा चंद्रभूषण माली ने रुंधे गले से बताया कि पिंकी महज दो महीने पहले ही गांव आई थी और सभी से मिलकर गई थी. परिवार ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी, जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ था.
पूरा गांव शोक की लहर में डूबा
बारामती में हुए भीषण विमान हादसे में पिंकी माली की मौके पर ही मौत हो गई. जिनके निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव केराकत तहसील के भैंसा में शोक की लहर दौड़ गई है. पिंकी की दादी मनराज जी देवी के आंखों में आंसू टपक रहे थे और कहा की पिंकी काफी सरल स्वभाव की थी व लाडली बच्ची थी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

