देश

धर्म, दौलत और धोखे का जाल: PM मोदी की फोटो और RSS के नाम का कैसे उपयोग करता था छांगुर बाबा?

Chhangur Baba Case: उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद मामले में गिरफ्तार छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक, छांगुर बाबा खुद को आरएसएस (RSS) से जुड़े एक संगठन का सीनियर पदाधिकारी बताकर अधिकारियों और नेताओं से मिलता था. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकारी और राजनीतिक पहुंच बनाने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला लैटरहेड भी इस्तेमाल करता था.

ED का कहना है कि छांगुर बाबा के पास उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां हैं, जो ज्यादातर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के जरिए हासिल की गई हैं. इसके अलावा, एजेंसी को 60 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के सबूत भी मिले हैं, जो छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों से जुड़े 22 बैंक खातों की जांच के दौरान सामने आए हैं.

पीएम मोदी की फोटो का उपयोग

रिपोर्ट के मुताबिक वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला लैटरहेड भी इस्तेमाल करता था. इसके जरिए उसे सरकारी और राजनीतिक पहुंच मिल सके. जांच में पता चला है कि छांगुर बाबा को ‘भारत प्रतिकार्थ सेवा संघ’ नामक संगठन का अवध क्षेत्र का महासचिव बनाया गया था. इस संगठन का संचालन एक अन्य आरोपी ईदुल इस्लाम कर रहा था. एजेंसियों का कहना है कि इस संगठन का नाम जानबूझकर ऐसा रखा गया जिससे लगे कि यह आरएसएस से जुड़ा है.

नागपुर में खोला था फर्जी सेंटर

ईदुल इस्लाम ने संगठन की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए नागपुर (जहां आरएसएस का मुख्यालय है) में एक फर्जी केंद्र भी खोल रखा था. दोनों आरोपी अपने संबंधों को पुख्ता दिखाने के लिए कई प्रमुख आरएसएस नेताओं के नाम लेते थे.

क्या है छांगुर बाबा पर आरोप?

बलरामपुर का रहने वाले सेल्फ प्रोक्लेम आध्यात्मिक गुरु छांगुर बाबा पर आरोप है कि वह गरीब और कमजोर तबके की नाबालिग लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए निशाना बनाता था. इस महीने की शुरुआत में उसे गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद से ही उसके बारे में अलग-अलग राज खुलते जा रहे हैं. उस पर आरोप है कि उसे खाड़ी देशों और संभवतः पाकिस्तान सहित विदेशी स्रोतों से 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली है. इस मामले की आर्थिक जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है.

छांगुर बाबा से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर वार्ता: पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर जोर, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस का मिला निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…

14 minutes ago

इंडिया आईटीएमई 2026: ग्रेटर नोएडा में जुटेगा दुनिया का टेक्सटाइल जगत, 40 से ज्यादा देशों की होगी भागीदारी

India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…

28 minutes ago

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…

47 minutes ago

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

1 hour ago