डॉ. अभिषेक तिवारी को मिला 'बिहार विश्व गौरव सम्मान'
छपरा- न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में आयोजित भव्य बिहार दिवस समारोह में छपरा के लाल डॉ. अभिषेक तिवारी को ‘बिहार विश्व गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया, डॉ. अभिषेक वर्तमान में अमेरिका में केपीएमजी डिलीवरी नेटवर्क में ग्लोबल हेड ऑफ पीपल एंड ईएसजी के पद पर कार्यरत हैं.इस समारोह का आयोजन बिहार फाउंडेशन यूएसए (ईस्ट कोस्ट चैप्टर) और बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था. कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मधुबनी कला, पारंपरिक व्यंजनों और लोक संगीत की प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य की संस्कृति को जीवंत किया गया.
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत, डॉ. अभिषेक तिवारी ने कहा,”यह सम्मान मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है, बिहार दिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से हम प्रवासी भारतीय अपनी संस्कृति और मूल्यों से जुड़े रहते हैं शारदा सिन्हा जी जैसी महान हस्तियों को श्रद्धांजलि देना हमारी संस्कृति को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण कदम है.”
इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण था क्योंकि यह बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की 50वीं वर्षगांठ का प्रतीक था, इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा प्रवासी भारतीय समुदाय की सेवा और उनके योगदान को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास, वाशिंगटन डीसी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ायाइस समारोह ने भारत और प्रवासी भारतीयों के बीच संबंधों को मजबूत किया, जिससे डायस्पोरा इंडिया कनेक्ट का उद्देश्य भी सफल हुआ.
-भारत एक्सप्रेस
बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…
Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…