देश

गाजियाबाद में 22 से 28 अक्टूबर तक होगा ‘जानता राजा’ महानाट्य, युवाओं को शिवाजी महाराज के जीवन से जोड़ने की पहल

रिपोर्ट – राजीव तिवारी


नई दिल्ली: छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश के तहत दिल्ली के अशोक होटल में दिव्य सेवा प्रेम मिशन की ओर से एक विशेष प्रबुद्ध संगोष्ठी और परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित चर्चित महानाट्य ‘जानता राजा’ के एक रूपांतरण की प्रस्तुति भी दी गई.

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण आगामी गाजियाबाद कार्यक्रम रहा. आयोजकों के मुताबिक, गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक ‘जानता राजा’ महानाट्य का मंचन किया जाएगा. इसकी तैयारी बड़े स्तर पर की जा रही है और कोशिश है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी, युवा और आम लोग इस कार्यक्रम से जुड़ें.

युवाओं को इतिहास और मूल्यों से जोड़ने की कोशिश

दिव्य सेवा प्रेम मिशन पिछले कई वर्षों से सेवा कार्यों और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहा है. इसी कड़ी में संस्था ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन को केंद्र में रखकर इस महानाट्य के आयोजन की पहल की है.

आयोजकों का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी को इतिहास से जोड़ना केवल पुराने घटनाक्रमों की जानकारी देना नहीं है. जरूरत इस बात की भी है कि युवाओं को ऐसे व्यक्तित्वों के जीवन से परिचित कराया जाए, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में नेतृत्व, साहस, अनुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी. ‘जानता राजा’ के जरिए इसी सोच को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

कई विशिष्ट अतिथि हुए शामिल

दिल्ली में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और विधायक चंदन चौधरी समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवादी कवि चिराग जैन ने विशेष काव्य पाठ भी प्रस्तुत किया, जिसने माहौल को और जीवंत बना दिया.

दिव्य सेवा प्रेम मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘जानता राजा’ के माध्यम से युवाओं को एक ऐसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व से परिचित कराने की कोशिश है, जिसके जीवन से उन्हें अपने भविष्य और जिम्मेदारियों को लेकर प्रेरणा मिल सके.

22 से 28 अक्टूबर तक गाजियाबाद में मंचन

आयोजकों के अनुसार, गाजियाबाद के सनसिटी में होने वाला यह आयोजन सात दिनों तक चलेगा. 22 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने की तैयारी है. खास तौर पर विद्यार्थियों और युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया जा रहा है.

दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित कार्यक्रम को इसी आगामी आयोजन की भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है. यहां ‘जानता राजा’ की प्रस्तुति के जरिए लोगों को गाजियाबाद में होने वाले मुख्य कार्यक्रम की जानकारी दी गई और उसके उद्देश्य से अवगत कराया गया.

ये भी पढ़ें- 26 अगस्त 1914: रोडा आर्म्स लूट– दिनदहाड़े अंग्रेजों के हथियार छीनने वाली ऐतिहासिक घटना

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

18 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

18 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

37 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago