Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

GHAZIABAD

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए बम तैयार करते समय एक जबरदस्त धमाका हो गया. धमाका इतना तेज था कि इमारत की दीवारें ढह गईं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस हादसे की वजह और लापरवाही की जांच कर रही है.

दिल्ली के अशोक होटल में दिव्य सेवा प्रेम मिशन की ओर से आयोजित प्रबुद्ध संगोष्ठी एवं परिवार मिलन कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य ‘जानता राजा’ की प्रस्तुति दी गई.

AK Sharma Tiranga Yatra Ghaziabad: गाजियाबाद स्थित लोनी में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. नगर विकास मंत्री एके शर्मा और विधायक नंदकिशोर गुर्जर के नेतृत्व में हजारों लोगों ने भारी बारिश में भीगते हुए 3 किलोमीटर की यात्रा पूरी की.

GHAZIABAD JEWAR RRTS CORRIDOR: गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक बनने वाले 72.4 किलोमीटर लंबे नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो कॉरिडोर पर कुल 22 से 23 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 50 मिनट में तय हो सकेगी.

गाजियाबाद में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद गाजियाबाद के दो प्राइवेट अस्पतालों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए राजी हो गया है.

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी में काम पर रखी गई एक मेड ने पहले ही दिन अपना हाथ साफ कर दिया और घर में रखा iPhone लेकर फरार हो गई.

गाजियाबाद के मोदीनगर में पुश्तैनी जायदाद के लालच और शराब के नशे ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया. यहां के बुदाना गांव में 32 साल के निखिल नेहरा नामक युवक ने 75 बीघा जमीन और मार्केट की दुकानों के विवाद में अपने 52 वर्षीय पिता हरिओम चौधरी की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी.

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम इलाके में पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचे 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं. परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर सहायता और इलाज नहीं मिलने से युवक ने दम तोड़ दिया.

गाजियाबाद के अंबेडकर रोड पर तुराब नगर बाजार के पास रविवार रात एक इमारत की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर में अचानक भीषण आग लग गई. इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर HDFC बैंक होने की वजह से हड़कंप मच गया था, लेकिन फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया और कोई जनहानि नहीं हुई.

सूर्य हत्याकांड के बाद गाजियाबाद के संवेदनशील इलाकों में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.1000 से अधिक पुलिसकर्मी, पीएसी और ड्रोन निगरानी के साथ प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दावा किया है...