अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
Temple Inauguration Bhiwandi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भिवंडी के शिवक्षेत्र मराडे पाडा में आयोजित एक भव्य समारोह में छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर (शक्तिपीठ) का लोकार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान और संघर्ष की वजह से ही आज हम अपने इष्ट देवताओं के मंदिरों में दर्शन कर पाते हैं.
सीएम ने कहा, “शिवाजी महाराज ने देश और धर्म की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी और स्वराज्य की नींव रखी. जैसे हनुमानजी के बिना श्रीराम के दर्शन अधूरे हैं, वैसे ही शिवाजी महाराज के बिना किसी भी देवता के दर्शन पूर्ण नहीं माने जा सकते.”
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 ऐतिहासिक किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा है. इसमें संगमेश्वर का वह किला भी शामिल है, जहां छत्रपति संभाजी राजे को छल से पकड़ा गया था.
फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार इस किले को अपने नियंत्रण में लेकर इसका संरक्षण और विकास करेगी. साथ ही उन्होंने औरंगजेब के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी, “अगर कोई इस देश में औरंगजेब की कब्र का महिमामंडन करने की कोशिश करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.”
महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर सियासी माहौल गर्म है. पुणे जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और छत्रपति संभाजीनगर में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग उठाई. प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर तत्काल कार्रवाई का दबाव बनाया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कब्र के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.
एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने इस मुद्दे पर संयमित रुख अपनाते हुए कहा, “यह कोई राजनीतिक मसला नहीं, बल्कि इतिहास से जुड़ा विषय है. नेताओं को इसमें हस्तक्षेप करने के बजाय इतिहासकारों को अपनी राय रखने देनी चाहिए. मैं सरकार से अनुरोध करती हूं कि इस पर कोई फैसला इतिहासकारों की सलाह से ही लिया जाए.” दूसरी ओर, बजरंग दल के नेता नितिन महाजन ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा, “सरकार को औरंगजेब की कब्र को तुरंत हटाना चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम इसे खुद हटाने के लिए बाध्य होंगे.”
इसे भी पढ़ें- तुष्टिकरण, सियासी तकरार और देश को गुमराह करने के लिए किया जा रहा वक्फ बिल का विरोध : जगदम्बिका पाल
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर…
15 अक्टूबर से UPI पर लागू हो रहे नए MDR नियमों का पूरा सच. जानिए…
Sabyasachi NYFW Return 2026: मशहूर भारतीय डिजाइनर Sabyasachi Mukherjee ने 18 साल बाद New York…
उत्तर प्रदेश के जालौन में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…
'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…