उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने सहारनपुर में उद्यमियों को ऋण वितरित किया, वुड कार्विंग उद्योग की सफलता पर जोर

सहारनपुर के वुड कार्विंग को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट के माध्यम से वैश्विक मान्यता मिल रही है. आज दुनिया में करीब एक हजार करोड़ की कीमत के वुड कार्विंग प्रोडेक्ट का एक्सपोर्ट हो रहा है. आज सहारनपुर का वुड कार्विंग दुनिया के मार्केट में पहुंच रहा है. सहारनपुर काे दिल्ली और लखनऊ से जोड़ने के लिए कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. जल्द ही सहारनपुर से दिल्ली का रास्ता मात्र पौने दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा. यहां पर माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का निर्माण अंतिम दौर में है जबकि दस साल पहले यहां विश्वविद्यालय का निर्माण एक कल्पना थी.

वहीं मां शाकुम्भरी धाम का सुंदरीकरण किया जा रहा है. ऐसे में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी. सहारनपुर में एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलती है. उस ऊर्जा के साथ जब डबल इंजन की सरकार जुड़ती है तो सहारनपुर को एक नई पहचान प्राप्त होती है. मुझे यहां के ऊर्जावान उद्यमी, युवाओं और अन्नदाता किसानों से बहुत कुछ जानने और सीखने का अवसर प्राप्त होता है. ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत 365 उद्यमियों को ऋण वितरण में कही.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान कई उद्यमियों को ऋण का चेक, ओडीओपी के तहत गुड कार्विंग प्राेडेक्ट बनाने के टूल्स और प्रमाण पत्र प्रदान किये. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्यमियों द्वारा लगाए गए ओडीओपी प्रोडेक्ट की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. साथ ही उनके स्टॉल पर जाकर प्रोडेक्ट की जानकारी हासिल की.

सरकार इसलिए नहीं बनाई जाती कि वह लूट खसोट करे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई सरकार इसलिए नहीं बनायी जाती है कि वह भाई भतीजावाद करके लूट खसोट करे बल्कि इसलिए बनायी जाती है कि वह आपकी पहचान और उद्यमिता का सम्मान करने के साथ उसे आगे बढ़ाए. पूरे प्रदेश में होली की खुशियां उत्साह और उमंग के साथ मनायी गयी. वहीं सरकार ने यूपी पुलिस के 60,244 आरक्षी पदों का झटके में रिजल्ट निकाल करके युवाओं के सपनों को उड़ान दी है. इस रिजल्ट में सहारनपुर के भी बहुत सारे युवाओं ने अपनी जगह बनायी है. सीएम ने विधायकों से कहा कि वह पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के ट्रेनिंग में जाने से पहले उनके साथ बैठक करें, इससे अन्य युवाओं को हौसला बढ़ेगा.

उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में केवल 10,000 महिलाएं ही कार्य करतीं थीं जबकि हमने एक ही भर्ती में 12,000 से अधिक बेटियों को भर्ती किया है. इससे पहले भी 1,56,000 भर्ती की गईं थीं. वहीं पिछली सरकारों में भाई भतीजा वाद के अलावा कुछ नहीं होता था. पिछले साढ़े सात वर्षों में 7 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी गयी है. इन भर्तियों में कोई भाई भतीजा वाद, जातिवाद, क्षेत्र और भाषा का आरोप नहीं लगा सकता है. अब किसी एक गांव के लोग भर्ती नहीं होते हैं बल्कि प्रदेश के 75 के 75 जनपदों का युवा भर्ती हो रहा है. युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की व्यवस्था की गई है, जिसे आगे बढ़ाया जा रहा है.

UP ही इतने बड़े महाकुम्भ का आयोजन कर सकता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के लिए लोकहित और राष्ट्र हित सर्वोपरि है. डबल इंजन की सरकार लोक हित और राष्ट्र हित को ध्यान में रख करके काम कर रही है. प्रयागराज में महाकुम्भ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी. इस दौरान प्रयागराज ही नहीं बल्कि आस-पास के जिलों के लोगों व्यापार कर करोड़ों रुपये कमाए. बुलंदशहर के एक परिवार के नौजवान ने फोटो ग्राफी के माध्यम से लाखों रुपये कमाए. वह फोटो खींच कर तत्काल देता था. किसी ने दातुन तो किसी ने चाय बेचकर पैसे कमाए. वहीं कुछ लोग आस्था पर उंगली उठा रहे थे लेकिन खुद न चाहते हुए भी वो डुबकी लगाने के लिए मजबूर हो गए. महाकुम्भ ने उत्तर प्रदेश को एक पहचान दी है.

इतना बड़ा आयोजन केवल उत्तर प्रदेश ही कर सकता है. दुनिया में कोई और नहीं करा सकता है. संभल में पिछली सरकारों में होली पर कर्फ्यू लग जाता था, वहीं हमारी सरकार में धूमधाम से होली मनायी गयी और शांति पूर्ण तरीके से जुमे की नमाज भी हुई है. सीएम ने कहा कि अच्छा कार्य करने के लिए अच्छी नियत, सकारात्मक पहल और टीमवर्क चाहिए. वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कोई उद्योग लगाना नहीं चाहता था. उस दौरान कस्बे के कस्बे खाली हो गए थे, प्रदेश से व्यापारी भाग रहा था. बेटियां स्कूल पढ़ने के लिए दूर के रिश्तेदारों और हॉस्टल में रहने के लिए मजबूर थी. वहीं इन 8 वर्षों में बेटी, व्यापारी, आम नागरिक सभी सुरक्षित हैं जबकि माफिया और उनके गुर्गे असुरक्षित जरूर हुए हैं. आज प्रदेश देश में बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है.

युवा उद्यमी योजना केवल ऋण वितरण कार्यक्रम

सीएम ने कहा कि प्रदेश में नए उद्यमी तैयार किये जा रहे हैं. इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से शुरू हो रही है. इसके तहत पहले चरण में एक लाख युवाओं को बिना ब्याज का लोन दिया जा रहा है. अब तक 31,000 युवा उद्यमियों लोन वितरित की कार्यवाही आगे बढ़ चुकी है. सहारनपुर में आज मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज बन रहे हैं. यहां बस स्टैंड, सिटी में जल भराव की समस्या का समाधान किया जा चुका है. सहारनपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की कार्यवाही चल रही है.

उन्होंने कहा कि एमएसएमई का बहुत बड़ा बेस उत्तर प्रदेश में है. उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां एमएसएमई यूनिट को सुरक्षा गारंटी दी जा रही है. आपदा के दौरान उद्यमी के साथ कोई घटना या दुर्घटना होने पर पांच लाख रुपये का सुरक्षा बीमा प्रदान किया जा रहा है. सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी केवल ऋण वितरण कार्यक्रम नहीं है बल्कि सरकार उद्यमियाें के साहूकार और सूदखोर से मुक्त कराना चाहती है. सीएम ने कहा कि सहारनपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण हो रहा है जबकि पिछली सरकारों ने अधूरा छोड़ दिया था. वहीं मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जिसे इसी सत्र में हम शुरू करने जा रहे हैं.

इस अवसर पर मंत्री सुनील शर्मा, मंत्री राकेश सचान, मंत्री बृजेश सिंह, मंत्री जसवंत सैनी, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद्र शर्मा, विधायक राजीव गुंबर, कीरत सिंह, मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई आदि उपस्थित थे.

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago