Sukma Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है. डब्बाकोन्टा में सीआरपीएफ कैम्प में नक्सलियों की फायरिंग में कोबरा 222वीं वाहिनी का एक जवान शहीद हो गया. इसके पहले, नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग में आऊटर कॉर्डन कट ऑफ पार्टी में लगे कोबरा 222वीं वाहिनी के प्रधान आरक्षक सुलेमान के घायल होने की जानकारी आई थी. केरल के रहने वाले घायल प्रधान आरक्षक को इलाज के लिए सीआरपीएफ के फील्ड अस्पताल ले जाया गया था.
आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के डब्बाकोंटा कैंप में नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग में कोबरा बटालियन के एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे जवान डब्बाकोंटा गांव में बने नए शिविर और पेंटापाड़ जंगल के मध्य ड्यूटी पर तैनात थे, तभी नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की.
इस दौरान सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली वहां से भाग निकले लेकिन गोलीबारी में हेड कॉन्स्टेबल घायल हो गए. घायल जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई थी और इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया. वहीं, सुरक्षाकर्मी नक्सलियों की तलाशी के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. मौके पर अतिरिक्त बल भी भेज दिया गया है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Gujarat Election: इस गांव में 1983 के बाद से पार्टियों के प्रचार पर है बैन, वोट न देने पर 51 रुपए का जुर्माना
इसके पहले, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. बीजापुर के उसुर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके में नक्सलियों ने आइईडी प्लांट किया था, जिसकी चपेट में आकर जवान घायल हो गया. घायल जवान को हायर सेंटर अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी शुरू कर दी है. बीजापुर के पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने इस बारे में जानकारी दी.
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबल एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे. जवान जब इलाके की घेराबंदी कर रहे थे, उसी वक्त कॉन्स्टेबल दीपक पासवान आईईडी की चपेट में आ गए. घायल जवान बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है.
Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…