सनी लियोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
सोचिए, एक ऐसी सरकारी योजना जो आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद के लिए बनाई गई हो, उसमें बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल हो जाए! चौंक गए? ऐसा ही कुछ हुआ है छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में. यहां ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत सनी लियोनी को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि मिल रही थी. अब सवाल यह है कि जो अभिनेत्री करोड़ों की कमाई करती है, वह भला सरकारी योजना का लाभ क्यों लेगी? मामला जितना अजीब है, सच्चाई उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली है.
दरअसल, यह पूरा मामला फर्जीवाड़े का है. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के तालूर गांव में ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत एक फर्जी आवेदन किया गया. इस आवेदन में सनी लियोनी का नाम और जानकारी दर्ज की गई, लेकिन लाभ की राशि एक स्थानीय व्यक्ति वीरेंद्र जोशी के खाते में ट्रांसफर हो रही थी.
मामले के खुलासे के बाद बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने इस अनियमितता की जांच के आदेश दिए. उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही, संबंधित बैंक खाते को सीज कर वसूली की कार्रवाई करने और जालसाजी में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए.
महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुरुआती जांच में पाया कि ‘महतारी वंदन योजना’ में सनी लियोनी का नाम गलत तरीके से जोड़ा गया. यह आवेदन ग्राम तालूर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी के आईडी से किया गया था. जांच में सामने आया कि वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति ने इस योजना के तहत फर्जी तरीके से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कराए.
अब वीरेंद्र जोशी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जा रहा है. उसके बैंक खाते को होल्ड कर वसूली की कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा, इस गड़बड़ी में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और तत्कालीन पर्यवेक्षक पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है.
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2024 में शुरू की गई थी. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता प्रदान करना है. योजना के तहत यह सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.
इस योजना का लाभ सिर्फ छत्तीसगढ़ की निवासी महिलाएं ले सकती हैं. लाभार्थी की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए. साथ ही, महिला का परिवार गरीबी रेखा के नीचे होना चाहिए और परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…