मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
प्रियंका गांधी (फोटो CONGRESS X)
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा रही है. पार्टी के दिग्गज नेता मैदान में उतरे हुए हैं. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रदेश में लगातार रैलियां कर रहे हैं. आज सोमवार को प्रियंका गांधी प्रदेश के खैरागढ़ पहुंची. यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए 8 बड़े चुनावी वादे किए. इसके पहले राहुल गांधी ने बीते दिन रविवार को प्रदेश में एक रैली की थी.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कई वादे किए. उन्होंने बिजली से लेकर गैस सिलेंडर पर सब्सिडी समेत कई अन्य चीजों के दामों में कटौती करने का ऐलान कर दिया.
जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए हम महतारी न्याय योजना लागू कर रहे हैं. इसके तहत हर सिलेंडर को रिफिल कराते समय 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी. सरकार इस राशि को सीधे घर की महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी. इसके अलवा 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे.” कांग्रेल नेता ने आगे कहा कि महिलाओं को पंचायतों में 33% आरक्षण कांग्रेस सरकार ने दिया. महिला आरक्षण बिल पास तो हो गया, लेकिन 10 साल तक महिलाओं को उनका हक नहीं मिलने वाला. लेकिन मीडिया में चर्चा खूब हुई, इवेंटबाजी हुई; इसलिए नेताओं की घोषणा की सच्चाई को परखिए.
प्रिंयका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की संपत्ति अडानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देती जा रही है. BHEL, HAL, रेलवे. आपको जहां से रोजगार मिलता था, वो सारी संपतियां अपने मित्रों को सौंप रहे हैं. हम समानता की बात करते हैं, ताकि जनता को फायदा मिले, लेकिन इन लोगों ने रोजगार के सभी माध्यम बंद कर दिए हैं.
1. गैस सिंडलर पर 500 रुपये की सब्सिडी
2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री
3. 200 यूनिट तक बिजली फ्री
4. ग्रामिणों के लिए 700 नए पार्क
5. सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे
6. सड़क दुर्घटनाओं में और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में सीएम विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निशुल्क इलाज
7. राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा
8. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…