खेल

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के शर्मनाक प्रदर्शन की पता चल गई वजह, कोच और कप्तान के बीच खटपट ने बिगाड़ा खेल?

ICC Champions Trophy Qualification: भारत में खेला जा रहा वर्ल्ड कप 2023 इंग्लैंड के लिए एक बड़ा सदमा साबित हो रहा है. टीम लीग स्टेज के 6 में से केवल एक मैच ही जीत दर्ज कर सकी है और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दसवें नंबर पर है. खास बात यह है कि इस वर्ल्ड कप का सीधा असर 2025 में पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट पर भी पड़ने वाला है लेकिन शायद यह बात इंग्लैंड के कोच को ही नहीं पता थी. उन्हें यह बात भारत के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप मैच की शुरुआत से 90 मिनट पहले पता लगी. हालांकि टूर्नामेंट होस्ट कर रहा पाकिस्तान लंबे वक्त से इस बात का जिक्र करता रहा था.

दरअसल, भारत के खिलाफ इंग्लैंड को वर्ल्ड कप के अहम मैच में 100 रनों की बड़ी हार मिली है. इस हार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के क्वॉलिफिकेशन को लेकर इंग्लैंड के कोच मैथ्यू मॉट ने कहा कि उन्हें इसके सिनारियों के बारे में मैच के 90 मिनट पहले पता लगा था. ऐसे में यह सवाल उठने लगा थाृ कि क्या इंग्लैंड टीम इस बारे में कुछ जानती नहीं थी लेकिन यहां कप्तान जॉट बटलर एक नया ही ट्विस्ट ले आए हैं.

यह भी पढ़ें-VIDEO: KL Rahul को दूसरी बार मिला बेस्ट फील्डिंग के लिए अवार्ड, ड्रेसिंग रूम में ऐसे किया सेलिब्रेट

कप्तान को थी सारी जानकारी

भले ही इंग्लैंड के कोच मैथ्यू मॉट को इस चैंपियंस ट्रॉफी के सिनारियो के बारे में न पता हो, लेकिन खास बात यह है कि टीम के कप्तान जॉस बटलर को इस बात का पता काफी पहले से था. कप्तान जॉस बटलर से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि उन्हें इस क्वॉलिफिकेशन प्रक्रिया के बारे में काफी पहले ही पता चल गया था. इसके बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या इंग्लैंड की टीम में कप्तान जॉस बटलर और कोच मैथ्यू मॉट के बीच कोई बातचीत ही नहीं होती है.

यह भी पढ़ें-IND vs ENG: भारत से हार के बाद क्रिस वोक्स ने दिया बड़ा बयान, कहा- हमारे ड्रेसिंग रूम में आत्मविश्वास की भारी कमी

क्या इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन की वजह यह खटपट तो नहीं?

इंग्लैंड का प्रदर्शन इस पूरे वर्ल्ड कप में बेहद खराब रहा है. पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से आज तक इंग्लैंड कभी खराब प्रदर्शन से उबर ही नहीं पाई है. बैटिंग से लेकर बॉलिंग तक के मोर्चे पर इंग्लैंड की टीम ने अपने फैंस को निराश किया है. अब चैंपियंस ट्रॉफी के क्वॉलिफिकेशन मुद्दे पर कप्तान और कोच के बीच अलग-अलग बयानबाजी यह सवाल पुख्ता कर रही है कि क्या इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर और कोच मैथ्यू मॉट के बीच खटपट है. यह भी एक बड़ा सवाल है कि क्या इसी के चलते इस वर्ल्ड कप में पिछली बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम ध्वस्त हो गई है?

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

8 seconds ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

12 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: बीजेपी नेता करनैल सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की रिवीजन याचिका

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…

20 minutes ago

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

39 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

57 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

1 hour ago