गृहमंत्री विजय शर्मा का नक्सलियों को बड़ा ऑफर
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सुकमा और बस्तर क्षेत्र में इन दिनों हलचल तेज है, जिसकी मुख्य वजह टॉप नक्सली लीडर बारसे देवा के आत्मसमर्पण की बढ़ती अटकलें हैं. सुरक्षा एजेंसियां इसे एंटी-नक्सल ऑपरेशंस के लिए एक बड़ा मोड़ मान रही हैं. इन्हीं चर्चाओं के बीच, प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने रविवार को सुकमा के पुनर्वास केंद्र का दौरा किया. उन्होंने नक्सल प्रभावित परिवारों और मुख्यधारा में लौट चुके पूर्व नक्सलियों से मुलाकात की और उनकी पुनर्वास की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की.
गृहमंत्री विजय शर्मा (Home Minister Vijay Sharma) ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार मुख्यधारा में लौटने वाले हर व्यक्ति के लिए हरसंभव मदद और पुनर्वास उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि पुनर्वास केंद्रों में उन्हें ट्रेनिंग, शिक्षा और रोजगार सहायता दी जा रही है. उन्होंने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि-
‘मैं पुनर्वास केंद्रों में जाता हूं, सुकमा में भी आज आया था. परिवारजन मिलते हैं. कई लोगों की शादी हो चुकी है, कुछ की नहीं हुई है. घर वाले चाहें तो हम सामूहिक विवाह भी करा देंगे.’
पुनर्वास केंद्रों का दौरा करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जो नक्सली परिजन जेल में हैं, उनके लिए भी पुनर्वास की व्यवस्था होनी चाहिए. जब जंगल से पुनर्वास हो सकता है तो जेल से भी होना चाहिए. उन्होंने बस्तर के उन नक्सलियों को भी संदेश दिया जो अब भी जंगल में सक्रिय हैं. गृह मंत्री ने हाथ जोड़कर उनसे अपील की कि, “समय कम है, लौट आइये.
ये भी पढ़ें: अरशद मदनी को मुस्लिम IAS का तीखा जवाब, किया बयान का ‘पोस्टमार्टम’; बताया मुसलमानों के हाल कारण
केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नाम लेते हुए उनकी ओर से विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने कहा कि सभी ने विनम्रता से अपील की है. हम आपका लाल कालीन बिछाकर स्वागत करेंगे. बस वापस आ जाइए. तैयारी पूरी है. उन्होंने तेलंगाना में हाल ही में 37 नक्सलियों द्वारा किए गए आत्मसमर्पण का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी ही पहल छत्तीसगढ़ में भी होनी चाहिए ताकि शांति स्थापित हो सके. वहीं, हाल ही में नक्सली लीडर माड़वी हिडमा के मारे जाने पर उठे विवाद और बड़बोले बयानों पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…
Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…