देश

दिल्ली में 262 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त, अमित शाह ने एनसीबी और दिल्ली पुलिस को दी बधाई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और दिल्ली पुलिस ने की संयुक्त टीम ने नई दिल्ली में 262 करोड़ रुपए कीमत का 328 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त किया है. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर एक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया. राजधानी में ड्रग माफिया के खिलाफ हुई इस कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनसीबी और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम को बधाई दी है.

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमारी सरकार बहुत तेजी से ड्रग कार्टेल को खत्म कर रही है. ड्रग्स की जांच के लिए टॉप-टू-बॉटम और बॉटम-टू-टॉप अप्रोच को सख्ती से अपनाते हुए नई दिल्ली में 262 करोड़ रुपए कीमत का 328 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त किया गया है. यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री मोदी के ड्रग-फ्री इंडिया के विजन को पाने के लिए कई एजेंसियों के बीच आसान तालमेल का एक शानदार उदाहरण था.

गिरफ्तारी नारकोटिक्स सिंडिकेट को तगड़ा झटका

वहीं दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (डब्ल्यूआर-II) ने राजधानी में हाई-प्योरिटी हेरोइन की सप्लाई करने वाले तुषार (31) निवासी महावीर एन्क्लेव, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है. यह कदम इंटरस्टेट नारकोटिक्स सिंडिकेट को तगड़ा झटका माना जा रहा है. आरोपी इस साल दो बड़े एनडीपीएस केस में भगोड़ा घोषित था, जिसमें कुल 770 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 8 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है.

क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा के निर्देश पर एसीपी राजपाल डबास के सुपरविजन में इंस्पेक्टर सतीश मलिक की टीम ने 21 नवंबर को गुप्त सूचना मिलते ही महावीर एन्क्लेव में ट्रैप लगाया. तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी को गली नंबर-5, महावीर एन्क्लेव से दबोच लिया गया.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में 262 करोड़ कीमत का 328 किलो मेथामफेटामाइन ज़ब्त, अमित शाह ने कहा- “हमारी सरकार बहुत तेज़ी से ड्रग कार्टेल कर रही खत्म”


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago