देश

कानपुर के बाद अब जशपुर में हिट एंड रन का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 लोगों को ट्रक ने कुचला

रिपोर्ट-योगेश यादव


Chhattisgarh Jashpur hit and run case: एक तरफ जहां कानपुर लैंबोर्गिनी का हिट एंड रन केस थमने का नाम नहीं ले रहा उधर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से भी ऐसा ही मामला निकल करके सामने आ रहा है. दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गम्हरिया में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन स्थानीय लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है. मृतकों की पहचान गम्हरिया निवासी लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री के रूप में हुई है. दोनों पेशे से वाहन मिस्त्री थे.

जानिए कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन की रफ्तार बहुत तेज थी. जिसके चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया और पैदल चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है. लोग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

कानपुर का मामला पूरे देश में हाइलाइट

कानपुर के वीआईपी रोड ग्वालटोली में 8 फरवरी 2026 को 10 करोड़ की लैंबोर्गिनी रेवोल्टो ने हाहाकार मचा दिया था. पुलिस के अनुसार, लगभग 10 करोड़ की लागत वाली तेज रफ्तार कार ने चलती हुई वाहन और राहगीरों को टक्कर मारी थी, जिससे कम से कम छह लोग घायल हुए थे.

यह भी पढ़ें: Kanpur Lamborghini Accident में फिल्मी मोड़! रईसजादे को बचाने आया कथित ड्राइवर, गियर के सवाल पर खुल गई पोल-पट्टी

पुलिस ने क्या बताया?

सिटी कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आक्रोशित लोगों ने लगाई न्याय की गुहार

हादसे के बाद गम्हरिया और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. लोग कह रहे हैं कि तेज रफ्तार वाहन और लापरवाह चालक रोज किसी न किसी की जान ले रहे हैं. मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग अब डर के साए में जी रहे हैं. परिजनों का कहना है कि दोनों मिस्त्री परिवार के इकलौते कमाने वाले थे. उनकी मौत से परिवार बेसहारा हो गया है. यह घटना एक बार फ़िर राजमार्गों पर बढ़ती लापरवाही और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को फिर उजागर करती है. पुलिस को अब आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करनी होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

छावनी में तब्दील जंतर-मंतर, 35 हजार जवान तैनात, प्रदर्शन से पहले जनपथ पर हुड़दंगियों की गिरफ्तारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…

12 minutes ago

Sarvpitr Amavasya: एक जिद ने कैसे बदल दिया पितृ लोक का नियम? जानिए अच्छोदा की कहानी

सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…

25 minutes ago