Poisonous Laddu: स्कंदिता/गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी से एक ऐसा सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. यह वीडियो उस खौफनाक साजिश की गवाही दे रहा है, जिसने दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में तीन लोगों की जान ले ली. फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे एक तांत्रिक, जिसे लोग ‘इलाज’ और ‘दुआ’ के लिए बुलाते थे, मौत का सामान अपने हाथों में लिए घूम रहा था.
यह सीसीटीवी फुटेज 8 फरवरी का है. वीडियो में मुख्य आरोपी तांत्रिक करीमुद्दीन दिखाई दे रहा है. गौर से देखने पर पता चलता है कि उसके हाथ में एक छोटा सा पैकेट है. पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस साधारण से दिखने वाले पैकेट में कोई मामूली चीज नहीं, बल्कि ‘जहरीले लड्डू’ थे.
ये वही लड्डू हैं जिन्हें तांत्रिक ने पीरागढ़ी में कार सवार तीन लोगों को ‘प्रसाद’ या किसी तांत्रिक क्रिया के नाम पर खिलाया था. लड्डू खाते ही उन तीनों की कार के भीतर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई थी.
आपको याद दिला दें कि 8 फरवरी को पीरागढ़ी इलाके में एक खड़ी कार के अंदर तीन लोगों की लाशें मिली थीं. शुरुआती जांच में यह मामला बड़ा रहस्यमयी लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे कड़ी से कड़ी जुड़ी, शक की सुई तांत्रिक करीमुद्दीन की तरफ घूमी. जांच में पता चला कि तांत्रिक ने किसी खास तरह के घातक जहर का इस्तेमाल कर ये लड्डू तैयार किए थे. सीसीटीवी फुटेज उस समय का है जब आरोपी इस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या घटना स्थल के आसपास सक्रिय था.
यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं है, बल्कि अंधविश्वास की उस पराकाष्ठा को भी दर्शाता है जहां लोग अपनी परेशानियों का हल ढूंढने के लिए ऐसे ढोंगी तांत्रिकों के जाल में फंस जाते हैं. पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि तांत्रिक ने यह जहर कहां से हासिल किया और क्या इस साजिश में उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल थे? सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद अब पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ एक बेहद मजबूत तकनीकी सबूत हाथ लग गया है.
फिलहाल, तांत्रिक करीमुद्दीन पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ जारी है. लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए झाड़-फूंक और तांत्रिकों के चक्कर में न पड़ें.
ये भी पढें: कासगंज की घोर अंधेरी रात…पुलिस के साथ सड़कों पर पैदल क्यों निकल पड़े CO?
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…