देश

Chhattisgarh: कांग्रेस की महिला विधायक पर चाकू से जानलेवा हमला, दिनदहाड़े भीड़ के बीच आरोपी ने किया अटैक

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की महिला विधायक पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हुआ है. आरोपी शख्स ने उन्हें चाकू से मारने की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि नशे की हालत में आरोपी ने विधायक पर हमला किया, जिसमें वह घायल हो गईं. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोधारा गांव की है. खुजी सीट से विधायक छन्नी चंदू साहू एक समारोह में भाग लेने आयी थीं. इस दौरान नशे में एक शख्स कई लोगों के बीच उन पर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है उसकी पहचान खिलेश्वर के रूप में हुई है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, साहू मंच पर थीं तभी कथित रूप से नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने चाकू से उनपर हमला कर दिया. उन्होंने बताया, ‘‘साहू की कलाई पर चोट आयी है और उनका छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया जा रहा है.’’ उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है.

महिला विधायक की कलाई में चोट

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स के हमले में महिला विधायक को कलाई में चोट आई है. दरअसल यहां खुज्जी विधानसभा की विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं. इस दौरान वहां काफी लोग मौजूद थे. तभी नशेबाज शख्स ने भीड़ का फायदा उठाते हुए लोगों के बीच में उनपर चाकू से हमला बोल दिया. इस दौरान मौके पर मौजूद पीएसओ (PSO) और सुरक्षाकर्मियों ने शराबी को पकड़ लिया और उसे वहां से बाहर लेकर गए. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस घटना के बाद से ही वहां हड़कंप मच गया और विधायक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

वहीं इस घटना के बाद से बीजेपी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं. उसका कहना है कि प्रदेश अपराधियों को हौसले बुलंद हैं. जब जनता के चुने हुए प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता क्या होगा ?

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

55 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago