देश

पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों की पिटाई को चिराग पासवान ने बताया गलत, कहा-पुलिस अधिकारियों पर हो कार्रवाई

बिहार में 70 वीं BPSC की परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर छात्रों के प्रदर्शन लगातार जारी है. रविवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद सोमवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने चक्का जाम की घोषणा की, जिसके चलते राज्यभर में यातायात प्रभावित हुआ है.

सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने अरवल जिले में सड़कों को जाम कर दिया. पटना में लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध में लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया. इस दौरान अभ्यर्थियों के अभिभावक भी आंदोलन में शामिल हो गए.

प्रदर्शनकारी भगत सिंह चौक पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे पटना औरंगाबाद एनएच 139 और अरवल-जहानाबाद एनएच 110 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया. दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर आइसा के कार्यकर्ताओं ने सप्तक्रांति एक्सप्रेस को रोका और इंजन पर चढ़ गए.

प्रदर्शनकारियों की यह भी मांग है कि परीक्षा प्रश्नपत्र के लीक की जांच की जाए.

पुलिस अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई हो

पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज पर बयानबाजी भी लगातार जारी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीीचार्ज को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि कल (रविवार) को पटना में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल का मैं कभी समर्थक नहीं रहा, पुलिस को संयम बरतना चाहिए. छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैंं, तो उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से समझा कर उनकी समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करना चाहिए, न कि लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री से इस बात को भी कहा है कि ऐसे पुलिस अधिकारी जो ऐसे कार्यों में संलिप्त पाए जाते हैं, उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.”

सीएम से हस्तक्षेप की अपील की

चिराग पासवान ने सोमवार को अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “बिहार के युवाओं और बीपीएससी अभ्यर्थियों के मुद्दों को लेकर एनडीए सरकार के प्रमुख सहयोगी होने के नाते मैंने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तुरंत हस्तक्षेप की अपील की है, इसके परिणामस्वरूप सरकार की ओर से मुख्य सचिव ने अभ्यर्थियों और छात्रों के साथ संवाद की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जल्द ही इस पहल के सार्थक परिणाम दिखेंगे. यह हमारी सरकार की सकारात्मक सोच और छात्रों के प्रति संवेदनशीलता का परिणाम है.”

बहकावे में न आएं छात्र

चिराग पासवान ने अभ्यर्थियों से भी शांतिपूर्ण और रचनात्मक तरीके से अपनी बातों को सरकार के समक्ष रखने की अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी राजनीतिक व्यक्तियों के बहकावे में आने से बचें. उन्होंने छात्रों को भरोसा देते हुए कहा कि लोजपा (रामविलास) हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है.

इधर, बिहार के मंत्री सुनील कुमार ने बीपीएससी पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बयान से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता भी अपनी बात कर रहे हैं, उनका यह अधिकार है. लेकिन, इस मामले में बीपीएससी गहराई से जांच करेगा और वही निर्णय लेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

8 seconds ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

55 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago