देश

PM Modi 3 जनवरी को दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. पीएम मोदी 3 जनवरी को दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

पीएम मोदी अपने ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ के संकल्प के तहत शुक्रवार (3 जनवरी) को दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के तहत झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए बनाए गए नए फ्लैट्स का दौरा करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी लगभग 12:45 बजे दिल्ली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

पीएम मोदी दिल्ली के अशोक विहार में झुग्गी बस्तियों के निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे और पात्र लाभार्थियों को स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबियां भी सौंपेंगे. नवनिर्मित फ्लैटों के उद्घाटन से दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा दूसरी सफल इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के पूरा होने को चिह्नित करेगा. इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के निवासियों को उचित सुख-सुविधाओं से सुसज्जित बेहतर और स्वस्थ रहने का माहौल देना है.

शहरी पुनर्विकास परियोजना

सरकार द्वारा एक फ्लैट के निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, पात्र लाभार्थी कुल राशि का 7 प्रतिशत से कम भुगतान करते हैं. इसमें 1.42 लाख रुपये का नाममात्र अंशदान और पांच वर्ष के भरण-पोषण के लिए 30,000 रुपये शामिल हैं. पीएम मोदी दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जिसमें नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (डब्ल्यूटीसी/वर्ल्ड ट्रेड सेंटर) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) टाइप-2 क्वार्टर शामिल है.


ये भी पढ़ें: भारत का कोयला उत्पादन दिसंबर 2024 में बढ़कर 97.94 मिलियन टन पहुंचा, 5.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज


नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने क्षेत्र में बदलाव किया है, जहां 600 से अधिक जर्जर क्वार्टरों को अत्याधुनिक कमर्शियल टावरों से बदल दिया गया है. यह परियोजना करीब 34 लाख वर्ग फुट प्रीमियम कमर्शियल स्थान प्रदान करेगी, जिसमें एडवांस सुविधाएं होंगी. इस परियोजना में हरित भवन प्रथाओं को शामिल किया गया है, जिसमें शून्य-निर्वहन अवधारणा, सौर ऊर्जा उत्पादन और वर्षा जल संचयन प्रणाली जैसे प्रावधान शामिल हैं.

सरोजिनी नगर आवासीय आवास

सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप-2 क्वार्टर में 28 टावर शामिल हैं, जिनमें 2,500 से ज्यादा आवासीय यूनिट हैं. परियोजना के डिजाइन में वर्षा जल संचयन प्रणाली, सीवेज और जल उपचार संयंत्र तथा सौर ऊर्जा से चलने वाले अपशिष्ट कॉम्पैक्टर शामिल हैं, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन को प्रोत्साहित करते हैं.

पीएम मोदी द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का भी उद्घाटन करेंगे, जिस पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इसमें कार्यालय, ऑडिटोरियम, एडवांस डेटा सेंटर, व्यापक जल प्रबंधन प्रणाली आदि शामिल हैं. पर्यावरण के अनुकूल इस इमारत का निर्माण उच्च पर्यावरणीय मानकों के अनुसार किया गया है और इसे भारतीय हरित भवन परिषद (आईजीबीसी) के प्लेटिनम रेटिंग मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है.

​डीयू में रखेंगे आधारशिला

पीएम मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली तीन नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इसमें पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में पूर्वी परिसर में एक अकादमिक ब्लॉक और द्वारका में पश्चिमी परिसर में एक अकादमिक ब्लॉक शामिल है. इसमें नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज का भवन भी शामिल है, जिसमें शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

5 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

17 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

42 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago