देश

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन किया गया. जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने युवाओं से संवाद करने की बात पर जोर देते हुए इसे विकसित भारत के लिए जरूरी बताया.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस दौरान जेन-जी को ध्यान में रखते हुए उन्हें बातचीत करने का बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य युवाओं से बातचीत करना है ताकि भविष्य की चुनौतियों और शिकायतों के लिए उन्हें एक प्लेटफॉर्म मिल सके.

चिराग पासवान ने आगे कहा,

मेरा मकसद ज्यादा से ज्यादा युवाओं से बातचीत करना है ताकि उन्हें अपनी चिंताएं, शिकायतें और अपने भविष्य को लेकर आने वाली चुनौतियों या मुश्किलों को बताने के लिए एक प्लेटफॉर्म मिल सके.

विकास की राह में जरूरी है संवाद

केंद्रीय मंत्री ने युवाओं के साथ संवाद को भारत के विकास की राह में जरूरी बताया. उन्होंने कहा,

इस बातचीत के जरिए हम समाधान की ओर बढ़ सकते हैं. ये युवा विकसित भारत में अहम भूमिका निभाने वाले हैं.

बिहार में आई बाढ़ पर जताई चिंता

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने युवाओं से संवाद के दौरान बिहार में आई भीषण बाढ़ पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने बिहार में आई बाढ़ को परेशान करने वाला करार दिया.

ये भी पढ़ें- क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह से पानी का लेवल फिर से बढ़ गया है. वह चिंता वाली बात है. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि लोकल एडमिनिस्ट्रेशन, अलग-अलग अधिकारी और खुद डिप्टी चीफ मिनिस्टर और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हालात पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि हालात जल्द ही काबू में आ जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

32 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

32 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

1 hour ago