Bharat Express DD Free Dish

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के साथ ही राज्यसभा चुनाव का दौर चल रहा है. 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी जोरों पर हैं. ऐसे में बृजभूषण सिंह को लेकर सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बयान से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

Shyamalal Pal Samajwadi Party Brijbhushan Sharan Singh

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: गोंडा/विशाल सिंह: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अभी से तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल आज गोंडा पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव, गठबंधन और सीट शेयरिंग पर बड़ा बयान दिया. अपने दौरे के दौरान उन्होंने आगामी चुनावों, सीट शेयरिंग, ओवैसी फैक्टर और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयानों को लेकर कई तीखी और महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाएं दीं.

लोकतंत्र बचाने का चुनाव है 2027: श्यामलाल पाल

मीडिया द्वारा कांग्रेस के 150 सीटों पर लड़ने और ओवैसी के गठबंधन से जुड़े सवालों पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि यह चुनाव सीटों के बंटवारे का नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है. श्यामलाल पाल ने कहा है कि 2027 का चुनाव सीटों का चुनाव नहीं है, ये संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है. उन्होंने कहा कि गठबंधन और सीटों का फैसला पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा, जहां जिसकी जीत सुनिश्चित होगी वहां उसका प्रत्याशी मैदान में उतरेगा.

बृजभूषण शरण सिंह पर क्या बोले?

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ समाजवादी पार्टी के अच्छे संबंधों और ‘नया गुल खिलने’ वाले चर्चाओं पर श्यामलाल पाल ने कहा कि जो भी नेता सामाजिक न्याय चाहते हैं, उनके साथ संबंध अच्छे हैं और वे सभी संविधान बचाने के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि अच्छे संबंध तो सभी सामाजिक न्याय चाहने वाले नेताओं से हैं, वे सभी संविधान बचाने के लिए गुल खिलाएंगे. बृजभूषण शरण सिंह खुद पीड़ित हैं क्योंकि बीजेपी राज में सामाजिक न्याय नहीं मिल पा रहा है.

ये भी पढ़ें: ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे

राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था और महंगाई का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि खाद की बोरी 50 किलो से घटाकर 40 किलो कर दी गई है यानी सीधे तौर पर जनता के साथ छलावा हुआ है. इसके अलावा प्रदेश में 26 हजार प्राइमरी स्कूल बंद किए जाने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि गरीब जनता और मजदूर सब देख रहे हैं और 2027 में जनता नफरत की राजनीति करने वालों को करारा जवाब देगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read