केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान. (फाइल फोटोे)
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर बिहार के भागलपुर में पीएम मित्र योजना के तहत मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना करने की मांग की है.
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि भागलपुर जैसे ऐतिहासिक शहर को पीएम मित्र योजना में शामिल करने से न केवल बिहार के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा.
उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल्स रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) योजना ने वस्त्र उद्योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. भागलपुर वस्त्र उद्योग में भारत की प्राचीन और समृद्ध परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है. भागलपुरी सिल्क सदियों से भारतीय हस्तकला की पहचान रहा है. जापान, यूरोप, पश्चिमी एशिया सहित अनेक देशों में भागलपुरी उत्पादों की आज भी भारी मांग है.
उन्होंने पत्र में बताया है, “आज भी भागलपुर में लगभग 50,000 से अधिक बुनकर परिवार प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस उद्योग से जुड़े हुए हैं. पारंपरिक हथकरघा, प्राकृतिक रंगों का उपयोग और उच्च गुणवत्ता वाली तसर रेशम की बुनाई जैसी विशिष्टताएं इस क्षेत्र को अन्य क्षेत्रों से अलग बनाती हैं. यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां विरासत, कौशल और प्राकृतिक संसाधनों का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है.”
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भागलपुर में पीएम मित्र पार्क स्थापित किए जाने के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि भागलपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पीएम मित्र पार्क के लिए आवश्यक 1,000 एकड़ से अधिक भूमि सुलभ रूप से उपलब्ध कराई जा सकती है तथा यह क्षेत्र रेल, सड़क और हवाई मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. यहां पारंपरिक बुनकर समुदाय एवं नवयुवक दोनों उपलब्ध हैं, जिन्हें आधुनिक कौशल प्रशिक्षण द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली उत्पादन क्षमता में बदला जा सकता है.
उन्होंने यह भी कहा कि यहां का सिल्क एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित ब्रांड है. पार्क की स्थापना से लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा भारत की प्राचीन वस्त्र परंपरा को आधुनिक वैश्विक बाजार के अनुरूप पुनः स्थापित करने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा.
उन्होंने पत्र में आगे लिखा, “भागलपुर में एक विश्वस्तरीय टेक्सटाइल पार्क की स्थापना से न केवल परंपरा का आधुनिकीकरण होगा, बल्कि रोजगार, उद्यमिता, निर्यात और सामाजिक सशक्तीकरण की एक नई श्रृंखला प्रारंभ होगी और आपके एक निर्णय से भागलपुर फिर से रेशमी नगरी के रूप में विश्व पटल पर अपनी चमक बिखेर सकेगा.”
ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने आतंकवाद को दिया करारा जवाब, दुनिया को दिया संदेश: उपराष्ट्रपति धनखड़
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…