Categories: नवीनतम

‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ ने बदल दी किसानों की जिंदगी, धरातल पर दिखने लगा ऐसा सुकूनदायी असर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देश के किसान आर्थिक रूप से सफल हो रहे हैं. किसानों की आर्थिक स्थिति में हो रहे बदलाव का असर अब धरातल पर दिखने लगा है. यह योजना लगातार देश के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में सफल साबित हो रही है. इस योजना को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य ही किसान वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाना था.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है,जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है. इससे गरीब किसानों को न केवल आर्थिक मदद मिलती है, बल्कि वे कृषि गतिविधियों में सुधार कर उत्पादन भी बढ़ा रहे हैं.

योजना के पैसों से मिल रही कई तरह की सहायता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों में ग्राम अनंतखेडी के किसान दिनेश पाटीदार ने बताया कि योजना किसान की आर्थिक समस्या हल कर रही है. योजना के पैसों से कृषि सामान खरीदते हैं, कई प्रकार की सहायता मिलती है. कुछ पैसा और बढ़ जाएगा तो और अच्छे से बाकी चीजों का भी मैनेजमेंट हो जाएगा.

किसान रामचंद्र डांगी ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना से मिली आर्थिक सहायता से किसान खाद बीज आदि खरीदते हैं. मिलने वाली राशि से खेती में हो रहे प्रारंभिक खर्च के लिए सहायता मिलती है.

PM मोदी की किसानों के लिए बहुत लाभदायक योजना

किसान नेता नंदलाल पाटीदार जामली ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना पीएम मोदी की किसानों के लिए बहुत लाभदायक योजना है. इस योजना से छोटे गरीब मजदूर किसानों को बहुत लाभ मिल रहा है. किसानों को खाद बीज खरीदने में सहायता मिल रही है.

जामली के किसान राजेंद्र पाटीदार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त प्राप्त हुई है. योजना से मिले पैसों से कृषि संबंधित जरूरतें पूरी हो जाती है.

ग्राम बनी के किसान धर्मराज पाटीदार ने बताया कि सरकार किसानों की आर्थिक मदद कर रही है. इस योजना में शासन को पैसा बढ़ाना चाहिए ताकि आर्थिक रूप से किसान और मजबूत हो.

3 किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आय सहायता

पीएम किसान एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसका 100 प्रतिशत वित्तपोषण भारत सरकार द्वारा किया जाता है. इस योजना के तहत सभी भूमि धारक किसान परिवारों को तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान की जाएगी. राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार सहायता के लिए पात्र किसान परिवारों की पहचान करते हैं. यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी हिंदुत्व को आगे बढ़ाने वाले नेता हैं: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

12 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

19 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

29 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

30 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

45 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago