अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी बिचौलिए क्रिश्चयन मिशेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने मिशेल को स्वास्थ्य कारणों से जमानत दी. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि ट्रायल के पूरा होने में लंबा वक्त लगेगा, और इसके चलते जमानत दी गई है.
मिशेल ने अपनी याचिका में कहा कि उसे हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की सख्त जरूरत है, जिसे टाला नहीं जा सकता. एम्स के डॉक्टरों ने इसे जरूरी बताया था. निचली अदालत ने भी 12 जनवरी को मिशेल के लिए सर्जरी की व्यवस्था करने का आदेश दिया था. मिशेल की ओर से पेश वकील ने दावा किया कि वह 6 साल से जेल में बंद है और आधी सजा काट चुका है.
मिशेल को 2018 में दुबई से भारत प्रत्यर्पित किया गया था और तब से वह हिरासत में हैं. मिशेल ने जमानत के लिए सीआरपीसी की धारा 436A का हवाला दिया, जिसमें कहा गया कि यदि किसी व्यक्ति ने अधिकतम सजा का आधा हिस्सा पूरा कर लिया हो, तो उसे जमानत दी जा सकती है.
यह घोटाला 3600 करोड़ रुपये के VVIP हेलीकॉप्टर की खरीद से संबंधित है, जिसमें 12 अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर शामिल हैं. सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में मिशेल की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…