देश

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी ‘डफली गैंग’! जंतर-मंतर पर कम्युनिस्ट छात्रों का भारी बवाल, लगे आजादी के नारे

CJP Protest on jantar mantar: लगभग 20 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत द्वारा की गई टिप्पणी के बाद एक डिजिटल जन आंदोलन शुरू हुआ, जिसका नाम पड़ा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’. इस पार्टी ने चार से पांच दिनों के भीतर 2 करोड़ (20 मिलियन) फॉलोअर्स का डिजिटल समर्थन जुटा लिया. हालांकि, इसके बाद कई सवाल खड़े हुए कि यह सिर्फ इंस्टाग्राम पर दिखने वाला बूम है और यह कोई वास्तविक जनसमर्थन नहीं जुटा पाएगा. लेकिन सारे कयास तब धराशायी हो गए, जब आज (6 जून) दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में युवा इस जन आंदोलन के समर्थन में जुटे.

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके (CJP founder Abhijeet Dipke) ने 1 जून को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी कि वह आज यानी शनिवार को भारत लौटेंगे. इसी के साथ उन्होंने बताया था कि देश में चल रहे परीक्षा घोटालों के खिलाफ 6 जून को जंतर-मंतर पर एक व्यापक प्रदर्शन होगा.

प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ

सीजीपी के प्रदर्शन (CJP Protest) में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र और युवा पेशेवर शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की. इस दौरान सीजीपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई लंबी है और पिछले एक महीने से सोशल मीडिया पर लगातार इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कार्रवाई करने के बजाय विरोध की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. दीपके ने कहा कि पोस्ट हटाई जा सकती हैं, लेकिन छात्रों और युवाओं की आवाज को खत्म नहीं किया जा सकता.

वामपंथी लगा रहे आजादी के नारे

सीजीपी के प्रदर्शन के दौरान एक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला. आंदोलन में कई वामपंथी छात्र संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान वे हाथों में डफली लेकर नारेबाजी करते नजर आए. खास तौर पर “आजादी” से जुड़े नारों ने लोगों का ध्यान खींचा. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. प्रदर्शन में वामपंथी संगठनों की मौजूदगी ने इस आंदोलन को लेकर राजनीतिक चर्चा भी तेज कर दी है.

मुख्य न्यायाधीश ने क्या कहा था?

यह आंदोलन 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था. जिसमें उन्होंने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी थी. जिसके बाद उनके बयान को कई युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपमानजनक बताया, जिसके विरोध में सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक अभियान शुरू किया गया.


ये भी पढ़ें: ‘मुझे शादी कराओ, वरना कूद जाऊंगा…’ प्यार में पागल युवक का मोबाइल टावर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, गांव में मचा हड़कंप


कुछ ही दिनों में यह अभियान लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया. बड़ी संख्या में युवाओं ने इसका समर्थन किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इससे जुड़े कंटेंट को साझा किया. देखते ही देखते इसके इंस्टाग्राम पेज ने करोड़ों लोगों तक पहुंच बना ली और यह एक बड़े ऑनलाइन आंदोलन का रूप ले गया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

5 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

14 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

46 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

50 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

1 hour ago