Nawada liquor smuggling case
Nawada liquor smuggling case: बिहार के नवादा जिले में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के एक अनोखे और सुनियोजित तरीके का पर्दाफाश किया है. तस्कर गैस टैंकर के केबिन को गुप्त तहखाने की तरह इस्तेमाल कर विदेशी शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे. विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से इस तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया गया. छापेमारी के दौरान कुल 261.920 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई है.
जानकारी के अनुसार, उत्पाद टीम संख्या-3 को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक टाटा एलपीजी गैस टैंकर रजौली के रास्ते नवादा के अकौना बाजार की ओर आ रहा है. सूचना में बताया गया था कि टैंकर के केबिन में विदेशी शराब छिपाकर लाई जा रही है. इसके बाद टीम ने नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पंचगावा के पास विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी. कुछ देर बाद रजौली की ओर से आ रहे संदिग्ध गैस टैंकर को रोका गया और उसकी गहन तलाशी ली गई. जांच के दौरान केबिन में कपड़ों से ढककर रखी गई विदेशी शराब और बीयर की बड़ी खेप बरामद हुई. जब्त की गई शराब पश्चिम बंगाल में निर्मित बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: पटना से दिल्ली तक भारी बवाल: जानिए कैसी है लालू परिवार की सुरक्षा और ‘बॉयकॉट’ कर क्या जताना चाहते हैं तेजस्वी यादव?
कार्रवाई के दौरान टैंकर चालक मंतोष कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. वह नवादा जिले के पिपरा गांव का निवासी है. पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि बरामद शराब अकौना निवासी गुड्डू कुमार की है और उसके निर्देश पर यह खेप अकौना बाजार के पास पहुंचाई जानी थी. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुड्डू कुमार शराब तस्करी के मामलों में पहले से ही वांछित और आदतन अपराधी है. इससे पहले भी 1 दिसंबर 2025 को तीन गैस टैंकरों से 211.50 लीटर तथा 2 मार्च 2026 को दो गैस टैंकरों से 457.50 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी. उन दोनों मामलों में भी गुड्डू कुमार का नाम सामने आया था.
फिलहाल जब्त गैस टैंकर को रजौली चेक पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया है. दस्तावेजों के अनुसार टैंकर दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) से नेपाल के पोखरा जा रहा था, लेकिन जांच में पता चला कि शराब की खेप नवादा में ही उतारने की योजना थी. इस पूरे अभियान का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक न्यूटन अवर ने किया.
भारत एक्सप्रेस
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…
West Asia Crisis Impact: संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…