देश

‘जंग अभी जारी है…’ जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मिला CJP का डेलीगेशन

CJP JP Nadda Meeting: NEET पेपर लीक के खिलाफ उपजे छात्रों के प्रदर्शन की वजह से धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री का पद छोड़ना पड़ा. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक डेलीगेशन केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में मुलाकात की. दोनों पक्ष तीसरी बार मुलाकात की है.

केंद्र सरकार और सीजेपी के बीच यह बातचीत इसलिए भी काफी अहम है क्योंकि यह धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के तुरंत बाद हो रहा है. बता दें कि, सीजेपी की तीन प्रमुख मांगों में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी था.

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में कहा कि उन्होंने यह इस्तीफा इसलिए दिया है क्योंकि परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर चल रहे इस विरोध प्रदर्शन का फायदा देश विरोधी ताकतें ना उठा पाएं.

देश विरोधी ताकतों का नहीं होगा फायदा

उन्होंने लिखा,

जंतर-मंतर और देश में दूसरी जगहों पर जो हालात बने हैं, उनका फायदा देश विरोधी ताकतों को नहीं उठाना चाहिए. देश की एकता बनी रहनी चाहिए. भारत में हर स्टूडेंट का भविष्य कानूनी पचड़ों में नहीं फंसना चाहिए.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले लगभग 37 दिनों से पूरे देश में युवा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की अगुवाई में 26 दिनों की भूख हड़ताल भी हुई.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का सीजेपी ने स्वागत किया है. सीजेपी नेता अभिजीत दिपके का कहना है कि जंतर-मंतर पर उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं.

झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिये

इस्तीफे के बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए दिपके ने कहा,

कहा जाता था इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते. झुकती है दुनिया, झुकने वाला चाहिए. हमने कर दिया है.

ये भी पढ़ें- पेपर लीक से शुरू हुआ करियर…पेपर लीक पर इस्तीफा; धर्मेंद्र प्रधान के राजनीतिक सफर की पूरी कहानी

उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के किसी केंद्रीय मंत्री का पहला इस्तीफा बताया. इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर मौजूद छात्र जश्न मनाते और नारेजाबी करते दिखाई दिये.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago