देश

CJP प्रदर्शन के चलते सात मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, दिल्ली बार्डर सहित 8 जगहों पर नाके, 7 ट्रेन रद्द

CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में शनिवार 10 अक्टूबर (आज) हो रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आज तड़के अंधेरे से ही पुलिस ने फरीदाबाद से गुजरने वाले मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी. इसके चलते दिल्ली मेट्रो के संचालन पर भी असर पड़ा है. वायलेट लाइन के जामा मस्जिद, जनपथ, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, जंगपुरा और लाजपत नगर मेट्रो स्टेशनों प्रवेश और निकासी रास्ते बंद कर दिए गए है और शाम 6 बजे तक इनको बंद रखा जाएगा. फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले मेट्रो की ताजा एडवाइजरी जांचने और वैकल्पिक रास्ते की योजना बनाने की सलाह दी गई है.

फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते 8 जगहों पर पुलिस के नाके लगाए गए है. पुलिस के द्वारा गाड़ियों को चेक किया जा रहा है. कार से दिल्ली जा रहे युवाओं को वापस भेजा जा रहा है प्रदर्शन का केंद्र नई दिल्ली का जंतर-मंतर है.

CJP और सहयोगी संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. आयोजकों ने करीब 13 करोड़ नाम हटाए जाने का दावा किया है. इन आरोपों को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास पर पाबंदी

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया है. इसके बावजूद आयोजकों ने प्रदर्शन करने की घोषणा की है. सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वारों पर पाबंदियां लगाई गई हैं. दिल्ली मेट्रो के कई अन्य स्टेशनों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम की जा सकती है.

केजरीवाल परिवार सहित होंगे शामिल

प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ शामिल होने की घोषणा की है. AAP सांसद संजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन CJP की ओर से आयोजित किया जा रहा है, लेकिन उनकी पार्टी के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे.

AISA, SFI और AISF भी ले रहे प्रदर्शन में भाग

वामपंथी छात्र संगठनों AISA, SFI और AISF के साथ AAP के छात्र संगठन ASAP तथा कई युवा संगठनों ने भी प्रदर्शन में भाग लेने की घोषणा की है. इनमें DYFI, AIYF, RYA, RYF, AIDYO और AIYL शामिल हैं. कांग्रेस ने इस संयुक्त प्रदर्शन में शामिल होने से दूरी बनाई है, जबकि उसके छात्र संगठन NSUI ने अलग से विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है.

फरीदाबाद के यात्रियों को क्या ध्यान रखना होगा?

वायलेट लाइन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को संबंधित स्टेशनों की स्थिति की पुष्टि करके ही निकलना चाहिए. स्टेशन के प्रवेश-निकास द्वार बंद होने का मतलब हर स्थिति में यह नहीं है कि उस स्टेशन से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेन भी पूरी तरह बंद होगी. यात्रियों को जरूरत के अनुसार दूसरे स्टेशन पर उतरने, इंटरचेंज या सड़क मार्ग से आगे जाने का विकल्प रखना होगा. सुरक्षा व्यवस्था के कारण दिल्ली के मध्य हिस्से में ट्रैफिक डायवर्जन और जाम की आशंका भी है.

ये भी पढ़ें- सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया आरा, बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे कारोबारी के सिर में मारी गोली

रेलवे पर भी प्रदर्शन का असर, 7 ट्रेनें रद्द

CJP के प्रदर्शन के चलते फरीदाबाद से होकर गुजरने वाली 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है. इंदौर से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन संख्या 12415 और इसकी वापसी सेवा 12416 शामिल है. इसके अलावा जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेन संख्या 12189 और इसकी वापसी सेवा 12190 भी सूची में शामिल है. बांद्रा टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेन संख्या 12247 और इसकी वापसी सेवा 12248 भी प्रभावित रहेगी. आगरा कैंट से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन संख्या 14211 भी सूची में शामिल है.इससे फरीदाबाद से दिल्ली और दूसरे शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है. यात्रियों को स्टेशन जाने से पहले NTES पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद से दिल्ली बॉर्डर तक कड़ी किलेबंदी

Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…

7 seconds ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर अवमानना याचिका दायर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर रोक लगाने के…

5 minutes ago

ईरान-अमेरिका जंग कब होगी खत्म? ट्रंप ने खुद बताई पूरी टाइमलाइन

Iran US war latest news: ईरान-अमेरिका युद्ध कब खत्म होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…

17 minutes ago

विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत; AI डीपफेक और अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश, पर्सनैलिटी राइट्स पर दिया यह फैसला

तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अंतरिम राहत…

23 minutes ago

‘कोर्ट आना ही पड़ेगा…’, पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कहा है कि यदि…

30 minutes ago