संसद मार्ग थाने पर बवाल के बाद हरकत में पुलिस, स्वतंत्र भारद्वाज पर कसेगा शिकंजा, FIR में जुड़ेगा SC-ST एक्ट
Delhi Police Action: दिल्ली में छात्रा निशु आजाद के पिता संजय पर हुए कथित हमले के मामले में पुलिस ने अब SC-ST एक्ट की धाराएं जोड़ने का फैसला किया है.
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी के 5 सितंबर के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने CJP के 5 सितंबर के विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहने की उम्मीद है. कोर्ट ने ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र और दिल्ली सरकार पर छोड़ी है.
17 लाख की ठगी का वांटेड आरोपी CJP के मंच पर! राजस्थान पुलिस को चकमा देकर जंतर-मंतर से हुआ फरार
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के मंच पर 17 लाख की धोखाधड़ी का वांटेड आरोपी रामचंद्र दिखा. राजस्थान पुलिस भीड़ के कारण उसे नहीं पकड़ सकी.
Mohammad Junaid Complaint: ‘बिरयानी वाले जुनैद’ की बढ़ी मुश्किलें! महिला ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत, जांच शुरू
Mohammad Junaid Complaint: जंतर-मंतर छात्र आंदोलन में बिरयानी बांटकर चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद के खिलाफ एक महिला ने दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दी है. महिला ने अनुचित व्यवहार और परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
CJP या AAP का नया अवतार? 10 में से 6 निकले ‘झाड़ू’ वाले…जानें ‘कॉकरोच पार्टी’ की नई लिस्ट का काला सच
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की नई राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद उसके कई पदाधिकारियों के कथित AAP कनेक्शन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, इन दावों पर CJP की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है.
60 हजार वेतन, अमेरिका में बेटे की पढ़ाई; CJP संस्थापक के पिता पर RTI कार्यकर्ता ने उठाए सवाल
CJP Funding Controversy: सूरत के आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति और सीजेपी फंडिंग पर सवाल उठाए.
‘बड़ों का सम्मान हमारी संस्कृति’, पीएम मोदी को लेकर विरोध प्रदर्शनों में अभद्र भाषा पर भड़के इमाम उमर इलियासी
ऑल इंडिया इमाम संगठन के मुख्य इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने पीएम मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने इसे पूरे देश का अपमान करार दिया.
दांत से जीभ कट जाए तो दांत नहीं तोड़ते…! CJP के प्रोटेस्ट में भद्दे कमेंट कसने वालों पर क्या बोले पीएम मोदी?
जंतर-मंतर प्रदर्शन के वायरल वीडियो विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के नाम भावुक संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि गुमराह बच्चों को नफरत नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन और माफी की जरूरत है.
CJP प्रोटेस्ट पर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख सख्त, SHO को शाम 5 बजे तक शिकायत दर्ज कर रसीद देने का आदेश
जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने संसद मार्ग थाना प्रभारी को याचिकाकर्ता की शिकायत दर्ज कर आज शाम 5 बजे तक रसीद देने का आदेश दिया है. पुलिस ने रसीद न देने के पीछे तकनीकी खराबी की बात कही थी.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की निगरानी पर हाई कोर्ट सख्त, नई याचिका दायर करने की सलाह
Jantar Mantar Protest: दिल्ली हाई कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस निगरानी से जुड़ी जनहित याचिका को फिलहाल सुनवाई योग्य नहीं माना. अदालत ने SOP की समीक्षा के बाद नई याचिका दायर करने की सलाह दी.





