Vijay Deverakonda
तेलुगु फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा को पर्सनैलिटी राइट्स के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए एआई डीपफेक और अश्लील कंटेंट हटाने की मांग को लेकर अंतरिम आदेश पारित किया है. जस्टिस विकास महाजन की सिंगल बेंच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को देवरकोंडा को बदनाम करने वाले वीडियों और कंटेंट को हटाने का आदेश दिया है.
कोर्ट ने माना कि एआई के जरिये बनाए जा रहे आपत्तिजनक, अश्लील और भद्दे कंटेंट से अभिनेता की प्रतिष्ठा और ब्रांड वैल्यू को नुकसान पहुंचा रहा है. जिसे तुरंत हटाया जाना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि अभिनेता का कद उन्हें स्वाभाविक रूप से उनके व्यक्तित्व और उससे जुड़ी खूबियों पर मालिकाना हक देता है.
इसमें इन खूबियों का कमर्शियल इस्तेमाल करने और तीसरे पक्ष द्वारा बिना इजाजत इस्तेमाल से बचाने का विशेष अधिकार भी शामिल है. कोर्ट 2 फरवरी 2027 को अगली सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया कि कई लोग बिना अनुमति अभिनेता के नाम और उनकी पहचान से जुड़ी चीजों का व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहे है.
कोर्ट को बताया गया है अभिनेता की पहचान से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल कर सामान बेचा जा रहा है. बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस बढ़ते दौर में डीपफेक और डिजिटल छेड़छाड़ अब सिर्फ तकनीकी मुद्दा नहीं, बल्कि लोगों की पहचान और छवि के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है. राघव चड्ढा ने दायर याचिका में यह भी कहा था कि एआई टूल्स के जरिए बनाये गए वीडियों या फोटो लोगों को गुमराह कर सकते है.
इससे उनकी इमेज को नुकसान पहुच सकता है. ऐसे में उन्हें डिजिटल दुनिया मे अपनी पहचान की सुरक्षा चाहिए.
बता दें कि इससे पहले अर्जुन कपूर, अल्लू अर्जुन, गौतम गंभीर फिल्म अभिनेत्री काजोल, विवेक ओबेरॉय, बाबा रामदेव, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अजय देवगन, करण जौहर, रजनीकांत, गायिका आशा भोसले, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सिंगर कुमार, विराट कोहली सहित कई अन्य अदालत का रुख कर चुके है.
ये भी पढ़ें: ‘कोर्ट आना ही पड़ेगा…’, पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
-भारत एक्सप्रेस
महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…
Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…
कोलकाता के महज 3 साल, 8 महीने और 19 दिन के अनीश सरकार दुनिया के…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर रोक लगाने के…
Iran US war latest news: ईरान-अमेरिका युद्ध कब खत्म होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…
CJP Protest Jantar Mantar: फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते…