देश

बिहार में शिक्षा विभाग का लिपिक और एसडीपीओ का रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग सरकारी विभागों के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. बताया गया कि पटना में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालय के लिपिक और सुपौल के वीरपुर एसडीपीओ के रीडर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पटना में डीईओ कार्यालय से गिरफ्तार लिपिक की पहचान पुंजय कुणाल के रूप में की गई है. बताया गया कि लिपिक ने शिक्षक रवि कुमार से रुके वेतन को रिलीज करवाने के लिए रिश्वत की मांग की थी. इसके बाद निगरानी ब्यूरो को रिश्वत की मांग से जुड़ी सूचना दी गई थी.

आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया गया. तय समय के अनुसार, शिक्षक मंगलवार को बतौर रिश्वत लिपिक पुंजय कुणाल को 15 हजार रुपए दे रहा था, तभी निगरानी की टीम वहां पहुंच गई. इसके बाद आरोपी को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया.

अब तक 13 मामलों में 15 लोग रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

दूसरी तरफ, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सुपौल के वीरपुर एसडीपीओ कार्यालय में रीडर (आशु सहायक अवर निरीक्षक) बिट्टू कुमार को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. आरोपी की गिरफ्तारी एसडीपीओ वीरपुर के आवास गेट के सामने सड़क से की गई.

जानकारी के मुताबिक, भीमनगर के रहने वाले ललन कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत की थी कि होटल अतिथि गेस्ट हाउस से संबंधित एक मामले को रफादफा करने के लिए 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने इसका सत्यापन कराया.

इसके बाद निगरानी ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए बिट्टू कुमार को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इस वर्ष अब तक 13 मामलों में 15 लोगों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

2 minutes ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

10 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

14 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

23 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

35 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

37 minutes ago