पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और बेटे के ठिकानों पर छापेमारी
पंजाब के होशियारपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा, उनके बेटे प्रतीक अरोड़ा और उनसे जुड़े रियल एस्टेट कारोबारियों के 14 ठिकानों पर छापेमारी की है.
डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश
भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गवाहों की जल्द गवाही दर्ज करने और ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच के आदेश के खिलाफ पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है.
एसटीपी घोटाला मामले में आरोपी सत्येंद्र जैन को राऊज एवेन्यु कोर्ट से बड़ी राहत, सशर्त मिली जमानत
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को एसटीपी टेंडर घोटाला मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है.
Jal Board Tender Scam: सत्येंद्र जैन समेत अन्य आरोपी न्यायिक हिरासत में, 25 अगस्त को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत पर बाहर आए दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
नकली दवा रैकेट मामले में गिरफ्तार हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, CBI रिमांड बढ़ाने की मांग खारिज
नकली दवा रैकेट से जुड़े कथित 3 करोड़ रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
नवादा में निगरानी विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, राजस्व कर्मचारी की पत्नी ने लगाया फंसाने का आरोप
Nawada vigilance bribery case: नवादा में 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार की पत्नी ने निगरानी विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर परिवार ने दावा किया है कि कर्मचारी को जबरन पैसे देकर फंसाया गया, जबकि विजिलेंस अपनी कार्रवाई पर कायम है.
खाकी पर 100 करोड़ का दाग! इंस्पेक्टर सुभाष यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुभाष यादव से जुड़े कथित 100 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है.
Rajasthan JJM Scam: महेश जोशी की बढ़ी मुश्किलें, अब जेल में कटेगी रात; बड़ाया से ACB उगलवाएगी राज
राजस्थान के चर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में एसीबी ने कार्रवाई तेज कर दी है. पूर्व मंत्री महेश जोशी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि कथित बिचौलिए संजय बड़ाया को तीन दिन की एसीबी रिमांड पर सौंपा गया है.
सीबीआई अधिकारी की सजा: संस्थागत भ्रष्टाचार पर सवाल!
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के फैसले में CBI के एक वरिष्ठ अधिकारी को दोषी ठहराए जाने के बाद एजेंसी की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं. अदालत ने ‘मालाफाइड’ कार्रवाई को गैर-कानूनी माना. अब अनुच्छेद 311 और सीसीएस (सीसीए) नियम 19 के तहत विभागीय कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.







