देश

पीएम मोदी से सीएम धामी की खास मुलाकात, भेंट की मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति

CM Dhami PM Modi meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार (27 मार्च) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए साझा की.

भेंट किए खास उपहार

सीएम धामी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. साथ ही, उन्होंने उन्हें रामनवमी के पावन अवसर पर शुभकामनाएं भी दीं. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति भेंट की. इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड की खास पहचान वाले उत्पाद जैसे बद्री गाय का घी, पहाड़ी इलाकों में उगने वाले पांच प्रकार के राजमा और शहद भी उपहार स्वरूप दिए.

सोशल मीडिया पर जताया सम्मान

सीएम धामी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री देश को नई दिशा, ऊर्जा और आत्मविश्वास देने वाले नेता हैं, जो गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

ईंधन पर राहत को बताया बड़ा फैसला

इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के फैसले की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर मुश्किल समय में अपने मजबूत नेतृत्व से देशवासियों के हितों की रक्षा की है.


ये भी पढ़ें: रामनवमी पर दिव्य नजारा: अयोध्या में रामलला का ‘सूर्य तिलक’, 4 मिनट तक ललाट पर चमकीं किरणें; PM मोदी ने किए लाइव दर्शन


सीएम धामी ने बताया कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये से शून्य करना आम जनता के लिए बड़ी राहत है. साथ ही डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क लगाकर देश में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना एक संतुलित और जनहितकारी कदम है. सीएम धामी के अनुसार, यह फैसला दिखाता है कि प्रधानमंत्री के लिए हमेशा देशहित और जनता का कल्याण सबसे ऊपर है.

-भारत एक्सप्रेस

CM Pushkar Singh Dhami, PM Modi, Uttarakhand,

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

55 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago