देश

सीएम सैनी आज पेश करेंगे बजट, महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कर सकते हैं कई बड़े ऐलान

Haryana Budget 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री सोमवार को दोपहर 2 बजे राज्य विधानसभा में बजट 2025-26 पेश करेंगे. बजट पर प्रदेश की महिलाओं की उम्मीदें और नजरें टिकी हैं. सीएम कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं.

कई योजनाओं का हो सकता है ऐलान

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सैनी भाजपा के संकल्प पत्र से जुड़े कई वादों को बजट में पूरा कर सकते हैं. ये बजट करीब दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो सकता है. सीएम नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने वाली लाडो लक्ष्मी योजना का ऐलान कर सकते हैं.

उद्योग विस्तार पर भी रहेगा फोकस

इतना ही नहीं, गरीब परिवारों को राहत देने के लिए 500 रुपये में सिलेंडर देने का भी ऐलान किया जा सकता है. इसके अलावा गरीब, किसान, युवाओं के लिए भी बजट में फोकस रहेगा. साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के और मजबूत करने के लिए खजाना खोलेंगे. सीएम बजट में किसानों के लिए कई घोषणाओं का ऐलान कर सकता हैं. उद्योगों के विस्तार के लिए भी कई घोषणाएं की जा सकती हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न हितधारकों के साथ बजट पूर्व परामर्श के दौरान मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि बजट हरियाणा की प्रगति की नींव रखेगा और साथ ही 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप होगा.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में अब मनचलों की आने वाली है शामत! ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ की तर्ज पर बनने जा रही है ‘ईव टीजिंग स्क्वाड’

बता दें कि हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार को करनाल पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान सोमवार को पेश होने वाले हरियाणा बजट 2025 को लेकर अहम बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि राज्य के वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया जाने वाला बजट किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

7 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

8 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

56 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago