उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार राजकुमार आनंद के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि दिल्ली के विकासशील लोग बीजेपी के पक्ष में मतदान करें और दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को विजय बनाएं.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) कानून लागू किया जा रहा है. साथ ही, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से दिल्ली और उत्तराखंड के बीच यात्रा सुगम होगी, जो राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान देगा.”
उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर झूठ बोलने की कोई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होती, तो अरविंद केजरीवाल इसमें पहला स्थान पाते. उनकी सरकार ने दिल्ली के लोगों को लगातार धोखा दिया है और दिल्ली की सत्ता को माफिया के हाथों सौंप दिया है.”
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने पर विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया और कहा कि जनता बीजेपी के “विकास और विश्वास” के एजेंडे को अपना समर्थन देगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली और उत्तराखंड के बीच बढ़ते संपर्क और विकास कार्यों से दोनों राज्यों के लोगों को अपार लाभ होगा.
इस जनसभा में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार राजकुमार आनंद को जीत दिलाने की अपील की.
ये भी पढ़ें:
-भारत एक्सप्रेस
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…