Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CM पुष्कर सिंह धामी ने पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार राजकुमार आनंद के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार राजकुमार आनंद के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि दिल्ली के विकासशील लोग बीजेपी के पक्ष में मतदान करें और दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को विजय बनाएं.

PM Modi के नेतृत्व में उत्तराखंड में UCC कानून लागू

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) कानून लागू किया जा रहा है. साथ ही, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से दिल्ली और उत्तराखंड के बीच यात्रा सुगम होगी, जो राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान देगा.”

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर झूठ बोलने की कोई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होती, तो अरविंद केजरीवाल इसमें पहला स्थान पाते. उनकी सरकार ने दिल्ली के लोगों को लगातार धोखा दिया है और दिल्ली की सत्ता को माफिया के हाथों सौंप दिया है.”

बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने पर विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया और कहा कि जनता बीजेपी के “विकास और विश्वास” के एजेंडे को अपना समर्थन देगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली और उत्तराखंड के बीच बढ़ते संपर्क और विकास कार्यों से दोनों राज्यों के लोगों को अपार लाभ होगा.

इस जनसभा में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार राजकुमार आनंद को जीत दिलाने की अपील की.

ये भी पढ़ें:

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest