हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर प्रदेश की लंबित पर्यटन परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति का अनुरोध किया. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश साहसिक पर्यटन के लिए उपयुक्त स्थल है, और इसे जल क्रीड़ा का प्रमुख गंतव्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से औहर जल परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की, जो प्रदेश के जल पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. साथ ही उन्होंने देहरा और पौंग डैम से संबंधित प्रस्तावित परियोजनाओं को भी जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया.
सुक्खू ने “स्वदेश दर्शन योजना” के अंतर्गत भेजी गई परियोजनाओं और एसएएससीआई (राज्य के लिए पूंजी निवेश की विशेष योजना) के अंतर्गत प्रस्तावों को केंद्र से शीघ्र स्वीकृति देने की अपील की. उन्होंने राज्य में पर्यटन अवसंरचना के विकास के लिए निवेश के नए अवसर तलाशने पर भी बल दिया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभाग सिंह, सचिव पर्यटन दिवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…