योगी सरकार ने आपदा पीडितों को मुआवजा देने का किया ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जलवा सोशल मीडिया पर बरकरार है. अपने सख्त फैसलों के लिए अक्सर ट्विटर इंडिया की टॉप ट्रेंडिंग में नजर आने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ट्विटर पर छाए रहे. सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर #YogiJiNo1 ट्रेंड खूब उड़ान भरता रहा. तकरीबन रात 9.30 बजे तक 27 हजार से अधिक लोग इस टॉप ट्रेंडिंग हैशटैग से जुड़ चुके थे.
ट्विटर पर बड़ी संख्या में लोग सीएम योगी आदित्यनाथ को एक मीडिया समूह की तरफ से इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड दिए जाने पर बधाई दे रहे थे तो कई योगी राज-कानून राज की परिभाषा बताने के साथ हर बार योगीजी का नारा बुलंद करने में लगा था. योगीजी नम्बर वन हैशटैग के साथ हिंदूवादी नेता डॉ प्राची साध्वी ने लिखा, ” यूपी में दंगाइयों का हिसाब हो रहा है, भ्रष्टाचार इतिहास की किताब हो रहा है.” योगी देवनाथ ने भी एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इंडियन ऑफ द ईयर का सम्मान मिलने पर बधाई देने के साथ ही लिखा कि योगीजी आस हैं, योगीजी विश्वास हैं.
समाचार लिखे जाने तक इस हैशटैग के साथ लोगों के ट्वीट करने का सिलसिला जारी था.
–भारत एक्सप्रेस
Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…
Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…
Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…
कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…