Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Twitter पर छाए CM योगी आदित्यनाथ, जानिए क्यों ट्रेंड किया #YogiJiNo1

योगी सरकार ने आपदा  पीडितों को मुआवजा देने का किया ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जलवा  सोशल मीडिया पर बरकरार है. अपने सख्त फैसलों के लिए अक्सर ट्विटर इंडिया की टॉप ट्रेंडिंग में नजर आने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ट्विटर पर छाए रहे. सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर #YogiJiNo1  ट्रेंड खूब उड़ान भरता रहा. तकरीबन  रात 9.30 बजे तक 27 हजार से अधिक लोग इस टॉप ट्रेंडिंग हैशटैग से जुड़ चुके थे.

ट्विटर पर बड़ी संख्या में लोग सीएम योगी आदित्यनाथ को एक मीडिया समूह की तरफ से इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड दिए जाने पर बधाई दे रहे थे तो कई योगी राज-कानून राज की परिभाषा बताने के साथ हर बार योगीजी का नारा बुलंद करने में लगा था. योगीजी नम्बर वन हैशटैग के साथ हिंदूवादी नेता डॉ प्राची साध्वी ने लिखा, ” यूपी में दंगाइयों का हिसाब हो रहा है, भ्रष्टाचार इतिहास की किताब हो रहा है.” योगी देवनाथ ने भी एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इंडियन ऑफ द ईयर का सम्मान मिलने पर बधाई देने के साथ ही लिखा कि योगीजी आस हैं, योगीजी विश्वास हैं.

समाचार लिखे जाने तक इस हैशटैग के साथ लोगों के ट्वीट करने का सिलसिला जारी था.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital