CM Yogi’s Letter to Children: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के बच्चों और उनके माता-पिता के नाम एक बेहद अनोखी और भावुक ‘पाती’ (पत्र) लिखी है. सोमवार (25 मई 2026) को सामने आए इस पत्र के जरिए सीएम योगी ने गर्मियों की छुट्टियों को केवल खाली समय न मानकर, उसे बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का एक स्वर्णिम अवसर बताया है.
मुख्यमंत्री ने बहुत ही आत्मीयता से बच्चों को ‘मेरे प्यारे बच्चों’ कहकर संबोधित किया और अभिभावकों से पुरजोर आग्रह किया है कि इन छुट्टियों में बच्चों को उनके ननिहाल और ददिहाल अवश्य ले जाएं. इस पत्र का मुख्य उद्देश्य आज की डिजिटल होती पीढ़ी को अपनी जड़ों, पारिवारिक संस्कारों और प्रकृति के करीब लाना है, ताकि वे अपनी महान सांस्कृतिक परंपराओं को बहुत निकटता से समझ सकें.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पत्र में बच्चों की मानसिक और रचनात्मक ग्रोथ पर विशेष ध्यान दिया है. उन्होंने लिखा कि स्कूल की व्यस्त दिनचर्या से राहत मिलते ही बच्चों का मन कुछ नया सीखने और अपनों के साथ समय बिताने के लिए उत्सुक हो उठता है. यही वह सही समय है जब बच्चे अपनी छिपी हुई रुचियों को पहचानें और जीवन के ऐसे अनमोल अनुभव प्राप्त करें जो भविष्य में काम आएं.
सीएम योगी ने किशोरों और युवाओं को सलाह दी है कि वे इन छुट्टियों का उपयोग कोई नई भाषा सीखने या नया हुनर (स्केल) हासिल करने में करें. इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को अच्छी पुस्तकों से दोस्ती करने, फोटोग्राफी, चित्रकारी, संगीत, पाक कला और बागवानी जैसे रचनात्मक कामों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.
अभिभावकों के साथ अपनी यादें साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बेहद गंभीर मुद्दे पर सबका ध्यान खींचा. उन्होंने लिखा कि हममें से अधिकतर लोगों ने अपने बचपन में दादा-दादी और नाना-नानी से प्रेरणादायक कहानियां सुनी हैं, लेकिन आज के दौर के बच्चे इन जरूरी पारिवारिक अनुभवों से दूर होते जा रहे हैं.
सीएम योगी ने माता-पिता से अपील की है कि वे बच्चों को परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताने का पूरा मौका दें. उन्होंने एक बहुत ही सुंदर उदाहरण देते हुए समझाया कि जिस प्रकार जिस वृक्ष की जड़ें मजबूत होती हैं, वही सबसे अधिक फलदायी और दीर्घजीवी होता है, ठीक उसी तरह हमारी संस्कृति और पारिवारिक संस्कार भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत जड़ें हैं.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का युवाओं को महा-तोहफा! आज 51,000 युवाओं को सौंपेंगे सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर
अपने पत्र के आखिरी हिस्से में मुख्यमंत्री ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एक बहुत बड़ी सामाजिक अपील की है. उन्होंने सभी बच्चों और अभिभावकों से इन गर्मियों की छुट्टियों को पूरी तरह से ‘प्लास्टिक मुक्त’ बनाने का संकल्प लेने को कहा है. सीएम योगी ने संदेश दिया कि चाहे कोई पारिवारिक यात्रा हो या पिकनिक, हमेशा कपड़े या जूट के थैलों का ही प्रयोग करें और प्लास्टिक का कचरा इधर-उधर बिल्कुल न फैलाएं.
साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों में बचपन से ही स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आदत विकसित करनी होगी. मुख्यमंत्री के मुताबिक, हमारे द्वारा किए गए ये छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में देश के भीतर एक बहुत बड़े और सकारात्मक पर्यावरण परिवर्तन का आधार बनेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…