देश

मनोज कुमार के निधन पर CM योगी आदित्यनाथ ने दी विनम्र श्रद्धांजलि, बोले- ‘ये एक युग का अंत’

अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर फिल्म जगत के साथ ही राजनीतिक जगत में भी शोक व्याप्त है. उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शोक जताया. सभी ने उनके निधन को कला और फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना.

CM योगी ने मनोज कुमार के निधन पर जताया दुख

सीएम योगी ने एक्स हैंडल पर लिखा, “महान अभिनेता, प्रख्यात फिल्म निर्देशक, पद्मश्री मनोज कुमार का निधन अत्यंत दुःखद तथा कला एवं फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.“

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने लिखा, “पद्मश्री एवं दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित भारतीय अभिनेता एवं निर्देशक मनोज कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ व ‘क्रांति’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले मनोज कुमार जी का निधन सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है.”

मनोज कुमार के निधन का दुःखद समाचार हुआ प्राप्त

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “सुप्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक, पद्मश्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. उनका जाना फिल्म जगत और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है. ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने जताया शोक

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने शोक जताते हुए लिखा, ” ‘है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं…’ भारत की आत्मा को अभिव्यक्त करने वाले यह शब्द और मनोज कुमार जी जैसे कि एक दूसरे के पर्याय रहे. मनोज कुमार का निधन भारतीय फिल्म जगत के एक युग का अंत है. उनकी फिल्मों में देश की मिट्टी की सुगंध थी. देश प्रेम से भरी उनकी फिल्में भारत की विरासत की गूंज रही। ‘भारत कुमार’ देशवासियों के हृदय पटल पर सदैव जीवित रहेंगे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.”

मनोज कुमार का जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “सुप्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार जी के निधन के समाचार से मन बहुत व्यथित है. मनोज कुमार जी का जाना अभिनय और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उनका हर संवाद, हर फिल्म, हर गीत भारत के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक था.

‘शहीद’ में भगत सिंह बनकर, ‘उपकार’ में किसान-सैनिक की भावना जगाकर, ‘पूरब और पश्चिम’ में राष्ट्रभक्ति का दीप जलाकर, उन्होंने हर भारतीय के हृदय में देशप्रेम की लौ प्रज्वलित की.“शिवराज सिंह चौहान ने आगे लिखा, “मध्य प्रदेश सरकार की ओर से ‘ राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान’ के माध्यम से उनका सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. यह हमारे लिए गौरव का क्षण था कि हम उस महान कलाकार को आदर अर्पित कर सके, जिसने सिनेमा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

12 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

44 minutes ago

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

55 minutes ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

2 hours ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago