दुनिया

‘बांग्लादेश में जल्द कराएं चुनाव..’, थाईलैंड में मो. यूनुस के समक्ष PM मोदी ने उठाया हिन्दुओं की सुरक्षा का मुद्दा

PM Modi Met Mohammad Yunus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाइलैंड के बैंकॉक में आयोजित बिम्सटेक समिट में शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने समिट से इतर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की. पीएम मोदी और बांग्लादेश के मुखिया के साथ हुई इस द्विपक्षीय वार्ता की तस्वीरें सामने आई हैं.

पीएम मोदी ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com पर कहा, “मैंने यहां बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की. उन्हें मैंने बताया कि भारत बांग्लादेश के साथ एक रचनात्मक और जन-केंद्रित संबंध के प्रति प्रतिबद्ध है.”

पीएम मोदी ने आगे कहा- “मैंने बांग्लादेश में शांति, स्थिरता, समावेशिता और लोकतंत्र के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया. हमने अवैध सीमा पार करने को रोकने के उपायों पर चर्चा की और हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण को लेकर हमारी गंभीर चिंता व्यक्त की.”

बैठक के बाद, यूनुस के कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया, “मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस और भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बैंकॉक, थाईलैंड में छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के अवसर पर एक द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए.”

शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के पतन और उनके भारत आने के बाद से भारत और बांग्लादेश के संबंध सहज नहीं रहे हैं. यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार को अल्पसंख्यकों समुदाय पर हो रहे हमलों के लिए भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. भारत ने इस मुद्दे पर बांग्लादेश के साथ अपनी चिंताओं को बार-बार साझा किया है. इसके अलावा भारतीय पीएम ने आज जोर देकर कहा कि ‘बांग्लादेश में अब जल्द चुनाव कराए जाने चाहिए, ताकि स्थिर और लोकतांत्रिक सरकार चुनी जा सके.’

काफी अहम मानी जा रही बैठक

दोनों नेताओं के बीच यह बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि हाल ही में यूनुस चीन की यात्रा करके लौटे हैं. बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख बनने के बाद से यूनुस का रवैया चीन के प्रति खासा नरम रहा है.

बुधवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने यह संकेत दिया था कि बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की मुलाकात हो सकती है. रोहिंग्या और प्राथमिकता वाले मुद्दों पर मुख्य सलाहकार के उच्च प्रतिनिधि खलीलुर रहमान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने भारत से यह वार्ता (दोनों देशों के नेताओं के बीच) आयोजित करने का अनुरोध किया है… इस बैठक के होने की पर्याप्त संभावना है.”

यह भी पढ़ें- PM Modi Thailand Visit: BIMSTEC Summit में शामिल हुए पीएम मोदी, तस्वीरें शेयर कर कही ये खास बातें…

तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल के बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर यूनुस को पत्र लिखा था. उन्होंने बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में यह पत्र लिखा और दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई. इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने रविवार (30 मार्च) को मस्कट में हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश सहित पड़ोसी देशों के अपने समकक्षों के साथ कई बैठकें कीं.

  • भारत एक्सप्रेस
Shailendra Verma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

2 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

3 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

3 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

3 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago