देश

VIDEO: दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय की ‘आत्मनिर्भर शेखावाटी’ संगोष्ठी में CMD उपेंद्र राय का संबोधन

CMD Upendrra Rai In Atmanirbhar Shekhawati Seminar: राजस्थान के सीकर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में आज शिक्षा और उद्यम का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह के खास मौके पर ‘आत्मनिर्भर शेखावाटी’ विषय पर एक अहम संगोष्ठी का आयोजन किया गया है. इस वैचारिक मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय हैं. उनके साथ देशभर के कई नामचीन उद्योगपति, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं.

इस संगोष्ठी का मुख्य फोकस ‘विकसित भारत 2047’ के महासंकल्प में शेखावाटी अंचल के अहम योगदान पर मंथन करना है. वहीं, कार्यक्रम स्थल पर शेखावाटी क्षेत्र के उभरते स्टार्टअप्स, नवाचारों, बेजोड़ हस्तशिल्प और नए उद्योगों पर आधारित शानदार प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं, जो इस अंचल की आत्मनिर्भरता और भविष्य की तस्वीर पेश कर रही हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

55 minutes ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

2 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

2 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

2 hours ago