देश

‘आप’ के बाद अब RJD का साथ, क्या CJP के पीछे है ‘INDIA’ गठबंधन का हाथ? मनोज झा द्वारा PC हॉल की बुकिंग से मचा सियासी बवाल!

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा देश के सामने तीन नए प्रवक्ताओं को उतारने के बाद अब इस पूरे सोशल मीडिया अभियान को लेकर एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला राजनीतिक खुलासा हुआ है. दरअसल कल दिल्ली के हाई-प्रोफाइल ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ (Constitution Club) में हुई सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में एक नई क्रोनोलॉजी (CJP Political Controversy)ने तहलका मचा दिया है.

बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह कड़ा दावा किया जा रहा है कि इस तथाकथित युवाओं की पार्टी के पीछे कोई और नहीं बल्कि मुख्यधारा के विपक्षी दलों का पूरा ‘इंडी अलायंस’ (INDI Alliance) खड़ा है, जो पर्दे के पीछे से पूरी बिसात बिछा रहा है.

आरजेडी सांसद मनोज झा ने दिलाई PC की परमिशन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सोशल मीडिया पर वार-पलटवार का दौर चरम पर है. इनसाइड इनपुट्स के मुताबिक, कल दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सीजेपी के प्रवक्ताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए हॉल की बुकिंग और परमिशन किसी और ने नहीं बल्कि आरजेडी (RJD) के कद्दावर वामपंथी झुकाव वाले सांसद मनोज कुमार झा ने कराई थी.

इस खुलासे के बाद यूजर्स कड़ियां जोड़ते हुए कह रहे हैं कि पहले ‘आप’ समर्थकों को प्रवक्ता बनाना और अब ‘आरजेडी’ सांसद द्वारा सरकारी क्लब बुक कराना-यह साफ इशारा है कि ‘इंडी अलायंस’ ही इस पूरे बखेड़े के पीछे मास्टरमाइंड है.

 

पुराने घाघ का मुखौटा होने का आरोप (CJP Political Controversy)

सोशल मीडिया पर CJP को घेरते हुए दक्षिणपंथी विचारकों और यूज़र्स का कहना है कि यह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और कुछ नहीं बल्कि वामपंथियों का ही एक नया बदला हुआ रूप है, जो युवाओं और बेरोजगारी का नाम लेकर देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं.

आरोप लग रहे हैं कि इन युवाओं के चेहरे के पीछे ‘पुराने घाघ’ राजनीतिज्ञों का मुखौटा लगा हुआ है. जेएनयू और टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थकों को मुख्य प्रवक्ता (सौरव दास) के तौर पर पेश करना और विपक्षी सांसदों का इन्हें बैकअप मिलना इस शक को पूरी तरह यकीन में बदल रहा है.

ये भी पढ़ें-बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर ‘मां वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी’ रखा गया, ये है नाम बदलने की पूरी वजह

6 जून को जंतर-मंतर पर ‘महा-दंगल’

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून 2026 को अमेरिका से भारत लौट रहे हैं और उन्होंने आते ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़े प्रदर्शन का एलान किया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ‘आप’ और ‘आरजेडी’ के इस सीधे कनेक्शन के बाद अब जंतर-मंतर का यह प्रदर्शन महज एक आंदोलन नहीं बल्कि आगामी चुनावों से पहले सरकार को घेरने के लिए इंडी अलायंस द्वारा प्रायोजित (Sponsored) एक बड़ा सियासी दंगल बनने जा रहा है, जिस पर सुरक्षा एजेंसियों की भी पैनी नजर है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

12 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

15 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

28 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

47 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

59 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago