देश

Cold wave : दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं का आगाज, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी सर्दी

Cold wave : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में भी सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है. बुधवार शाम से ही दिल्ली (Delhi-NCR), नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad) और हरियाणा (Haryana) के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

Cold wave से हवा हुई साफ

तेज हवाओं के चलते दिल्ली की जहरीली हवा में कुछ सुधार देखने को मिला है. आनंद विहार (Anand Vihar) मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई (AQI) घटकर 261 दर्ज किया गया है, जो पहले के मुकाबले बेहतर स्तर पर है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब (Punjab) के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे हवा की गुणवत्ता में और सुधार की संभावना है.(Cold wave)

उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फ की सफेद चादर

हिमालयी राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है. उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की धौलाधार (Dhauladhar) पहाड़ियों पर भारी बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है. लाहौल-स्पीति (Lahaul-Spiti) में नॉर्थ पोर्टल और आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार बर्फ गिर रही है.

कश्मीर में टूरिस्ट स्थलों पर जमी बर्फ, पर्यटकों के खिले चेहरे(Cold wave)

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज (Gurez) और कुपवाड़ा (Kupwara) के फरकिन टॉप (Farkin Top) जैसे इलाकों में बर्फबारी हुई है। जम्मू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्था टॉप (Nathatop) पर भी बर्फ गिरने से पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है. कारगिल (Kargil) और लेह (Leh) के खरदोंगला, शिंकुला और जोजिला (Zojila) दर्रों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है.

मौसम विभाग ने दी चेतावनी(Cold wave)

मौसम विभाग ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत (North India) के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी हिस्सों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. कश्मीर के कई ऊंचाई वाले स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी तथा मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर (Cold Wave) का असर दिखाई देने लगेगा.

भारत एक्सप्रेस 

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

30 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

44 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

48 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

54 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago