देश

PM Modi 8 नवंबर को ‘कानूनी सहायता वितरण तंत्र को सशक्त बनाने’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 8 नवंबर को शाम लगभग 5 बजे भारत के सर्वोच्च न्यायालय में ‘कानूनी सहायता वितरण तंत्र को सशक्त बनाने’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की ओर से तैयार सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण मॉड्यूल का शुभारंभ करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे.

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में कानूनी सेवा ढांचे के प्रमुख पहलुओं जैसे कानूनी सहायता बचाव परामर्श प्रणाली, पैनल वकील, अर्ध-कानूनी स्वयंसेवक, स्थायी लोक अदालतें और कानूनी सेवा संस्थानों के वित्तीय प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

कमज़ोर वर्गों को मुफ्त सहायता देने के लिए बना NLSA

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NLSA) का गठन विधिक सेवा प्राधिकरण (LSA) कानून, 1987 के तहत समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त और सक्षम कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए किया गया था, जिसमें एलएसए कानून, 1987 की धारा 12 के तहत आने वाले लाभार्थी भी शामिल हैं, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक या अन्य अक्षमताओं के कारण किसी भी नागरिक को न्याय हासिल करने के अवसर से वंचित न किया जाए और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाए.

इसके अलावा, नालसा ने निवारक और रणनीतिक कानूनी सेवा कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए विभिन्न योजनाएं भी तैयार कीं, जिन्हें अलग-अलग स्तरों यानी राज्य, जिला और तालुका स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरणों की ओर से कार्यान्वित किया जाता है.

2022-25 के बीच 44 लाख लोगों को मिला फायदा

पिछले तीन साल के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरणों की ओर से किए गए अलग-अलग कार्यक्रमों के तहत कानूनी सहायता और सलाह के माध्यम से साल 2024-25 में 16,57,527 लोगों को लाभ मिला. 2022 से 2025 तक लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या 44,22,460 रही. केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने खुद संसद में यह जानकारी दी थी.

विधिक सेवा प्राधिकरण देश भर में बच्चों, मजदूरों, आपदा पीड़ितों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजनों आदि से संबंधित विभिन्न कानूनों और योजनाओं के संबंध में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हैं. विधिक सेवा प्राधिकरण विभिन्न कानूनों पर सरल भाषा में पुस्तिकाएं और पैम्फलेट भी तैयार करते हैं, जिन्हें लोगों में वितरित किया जाता है.


ये भी पढ़ें: Bihar Election Voting Live Updates: बिहार में 3 बजे तक 53.77% मतदान, देखें 121 विधानसभा सीटों पर कैसे हो रही वोटिंग


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जो इंद्रियों को वश में रखता है, वही पाता है परम शांति…’ पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध संस्कृत…

32 minutes ago

मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका माथा, रखी पुनर्निर्माण की आधारशिला

पीएम मोदी ने अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 100 साल से अधिक…

41 minutes ago

फिरोजाबाद में जमीन विवाद में प्रदीप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Pradeep Yadav Murder Firozabad: उत्तर प्रदेश के एका थाना क्षेत्र में प्रदीप यादव की हत्या…

41 minutes ago

मनीला में पीएम मोदी का दूसरा दिन, क्वाड नेताओं की मीटिंग समेंत जानें कैसा है शेड्यूल?

PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 23वें…

51 minutes ago

ना ठाकुर, ना ब्राह्मण… जिस पर यह समाज मेहरबान, उसी के हाथ आती है यूपी की सत्ता! CM योगी ने किसे किया याद?

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में पासी समाज की आबादी करीब 1.25 करोड़ बताई जाती है.…

1 hour ago

3 हफ्ते में तीसरा तूफान! 7 राज्यों में ‘अकवान’ का अलर्ट, दिल्ली-यूपी मौसम से रहें सावधान

India Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' से आंध्र, तमिलनाडु और ओडिशा में…

1 hour ago