देश

Gujarat Election: पार्टी को अब मुस्लिम ही बचा सकते हैं- बोले कांग्रेस उम्मीदवार चंदन ठाकोर, बीजेपी ने लगाया तुष्टीकरण का आरोप

Gujarat Election 2022: गुजरात में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. चुनावी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच, सिद्धपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंदन ठाकोर ने बीते 19 नवंबर को एक बयान में कहा कि सिर्फ मुसलमान ही कांग्रेस को बचा सकते हैं. कांग्रेस नेता के इस बयान पर बवाल मच गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर ‘तुष्टीकरण’ के आरोप लगाए हैं.

कांग्रेस के प्रत्याशी चंदन ठाकोर ने अपने बयान में कहा था, “भाजपा ने पूरे देश को गड्ढे में धकेल दिया है. अगर देश को कोई बचा सकता है, तो वो है मुस्लिम समुदाय. और, अगर कांग्रेस पार्टी को कोई बचा सकता है, तो वह मुस्लिम समुदाय है. मैं इसका केवल एक उदाहरण बताता हूं.” चंदन ठाकोर ने NRC के मुद्दे पर कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सड़कों पर उतरे थे. मुसलमानों के लिए कांग्रेस को छोड़ कोई दूसरी पार्टी खड़ी नहीं हुई. कांग्रेस एकमात्र पार्टी है, जो पूरे देश में आपकी (मुस्लिम समुदाय) रक्षा कर रही है.

वहीं, कांग्रेस नेता के बयान पर बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कांग्रेस पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ये कहने के बाद कि संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है और हिंदू आस्था पर जर्किहोली और बाकी नेताओं के हिंदुओं को आहत करने वाले बयानों के बाद अब कांग्रेस साफ़-साफ़ मुस्लिम तुष्टीकरण पर उतर गई है.

उन्होंने कहा, “कोई संयोग नहीं है. पहले कई कांग्रेस नेताओं ने हिंदू आस्था को आहत किया और अब ‘तुष्टिकरण का भाईजान’ बनने की होड़ लगा रहे हैं, क्योंकि उन्हें गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल से डर है. INC= I Need Communalism. #चुनावीहिंदू.”

 

ये भी पढ़ें: Gujarat Elections: सोमनाथ पहुंचे पीएम मोदी, भगवान भोलेनाथ का पंचामृत अभिषेक किया, चांदी के कलश से चढ़ाया जल

दो चरणों में होना है मतदान

आपको बता दें कि गुजरात राज्य में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होना है. 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

13 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

27 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

37 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

38 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago