उर्वशी रौतेला संग ऋषभ पंत
Rishabh Pant and Urvashi Rautela : क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच हमेशा से ही एक विशेष तरह का नाता रहा है. दोनों का जादू लोगों पर सिर चढ़कर बोलता है. अनुष्का और विराट के बाद ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच लिंकअप की कई खबरें मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनके फैंस भी इनसे जुड़ी किसी खबर को मिस नहीं करते और इनके रिलेशनशिप से जुड़ी हर खबर को लेकर उत्सुक रहते हैं.
इस बार उनकी सुर्खियों का कारण हैं क्रिकेटर शुभमन गिल, जिन्होंने उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच की एक ऐसी बात बताई है, जिसे जानकर सब हैरान हैं. क्रिकेटर शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गिल के इस वीडियो क्लिप ने एक ऐसा राज खोला है जिससे दोनों के फैन भी शॉक्ड हैं.
दरअसल यह वीडियो उनके एक इंटरव्यू का क्लिप है. वीडियो में एंकर द्वारा यह सवाल किया गया है कि क्या क्रिकेटर ऋषभ पंत को जैसे एक एक्ट्रेस का नाम लेकर छेड़ा जाता है, वैसे ही टीम में भी उन्हें छेड़ा जाता है. शुभमन गिल से जब इस सवाल को पूछा गया तो उन्होंने बड़े ही बेबाकी से इसका जवाब दिया. वह कहते हैं, “वह खुद ऐसा कर रही हैं. उनका ऋषभ पंत से कोई लेना-देना नहीं है. अपने आप ही कुछ ना कुछ करके कह रही हैं कि मुझे छेड़ो.” इसके बाद गिल से जब दूसरा सवाल यह पूछा गया कि क्या उनकी इस हरकत से ऋषभ पंत डिस्ट्रैक्ट होते हैं तो इसके जवाब में शुभमन गिल ने कहा कि नहीं, उन्हें बिल्कुल फर्क ही नहीं पड़ता है.
अगर बात हाल-फिलहाल की करें तो ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच दूरियां काफी बढ़ चुकी है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हमेशा ऐसा नहीं था, ऋषभ और उर्वशी एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. लेकिन अब तो हालात ऐसे हैं कि दोनों एक-दूसरे पर कमेंट करने से बाज नहीं आते. ऐसे में दोनों की इस तरह की हरकत अक्सर ही मीडिया की सुर्खियां बनती रहती है.
एक इंटरव्यू ने बढ़ा दी दूरियां
उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू के दौरान सांकेतिक रूप से ऋषभ पंत को टारगेट बनाते हुए कहा था कि होटल की लॉबी में ऐसे शख्स ने उनका 10 घंटे तक वेट किया था, इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी उर्वशी के वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए अपने एक इंस्टा अकाउंट से एक स्टोरी डाली थी. बाद मे इसे डिलीट कर दिया था. हालांकि ऋषभ ने इसमें किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन उन्होंने लिखा था कि पीछा छोड़ दो बहन.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…